21.5 C
London
Sunday, June 14, 2026
Homeखेलआरसीबी की हार से धड़ाम से गिरी सीएसके, IPL पॉइंट्स टेबल में...

आरसीबी की हार से धड़ाम से गिरी सीएसके, IPL पॉइंट्स टेबल में हो गया बड़ा खेल

Published on

चेन्नई

एमए चिदंबरम स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को बुरी तरह हराया। इस जीत के साथ आरसीबी आईपीएल 2025 की अंक तालिका में पहले नंबर पर आ गई है। दूसरी ओर, हार के कारण सीएसके को बड़ा झटका लगा है और वह अब चौथे से सातवें स्थान पर खिसक गई। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को हराकर पहला पॉइंट हासिल किया और तालिका में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। 8 मैचों के बाद आरसीबी की हालत काफी बेहतर दिख रही है।

आईपीएल 2025 में तीन टीमों का खाता नहीं खुला है
आईपीएल 2025 में अभी तक तीन टीमों का खाता नहीं खुला है। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने घरेलू मैदान पर हराया था। दूसरी टीम गुजरात टाइटंस है, जिसके कप्तान शुभमन गिल हैं। उसे पहले मुकाबले में पंजाब किंग्स ने हराया था। लिस्ट की तीसरी खाता नहीं खोल पाने वाली टीम राजस्थान रॉयल्स है। उसे पहले मैच में सराइजर्स हैदराबाद से हार मिली, जबकि दूसरे मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स ने उसे हरा दिया।

आज मुंबई इंडियंस की भिड़ंत गुजरात टाइटंस से है
आईपीएल 2025 का 9वां मुकाबला अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच है। इस मैच से यह तो साफ है कि किसी न किसी का खाता तो जरूर खुलेगा। शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात का प्रदर्शन अभी तक बहुत अच्छा नहीं रहा है, जबकि मुंबई को पहले मुकाबले में हार्दिक पंड्या का साथ नहीं मिला था। हालांकि, इस मैच में वह खेलेंगे।

आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल
टीम मैच जीत हार पॉइंट्स नेट रन रेट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2 2 0 4 2.266
लखनऊ सुपर जायंट्स 2 1 1 2 0.963
पंजाब किंग्स 1 1 0 2 0.55
दिल्ली कैपिटल्स 1 1 0 2 0.371
सनराइजर्स हैदराबाद 2 1 1 2 -0.128
कोलकाता नाइटराइडर्स 2 1 1 2 -0.308
चेन्नई सुपर किंग्स 2 1 1 2 -1.013
मुंबई इंडियंस 1 0 1 0 -0.493
गुजरात टाइटंस 1 0 1 0 -0.55
राजस्थान रॉयल्स 2 0 2 0 -1.882

Latest articles

MSME इकाइयों को ₹360 करोड़ की मदद; CM यादव ने कहा – औद्योगिक विकास में मध्य प्रदेश सबसे आगे

भोपाल। राज्य में उद्योग, निवेश और रोज़गार को बढ़ावा देने के मकसद से आयोजित...

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...