10.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeखेलकौड़ियों के भाव CSK को मिल गया हीरा, सिर्फ 1.8 करोड़ में...

कौड़ियों के भाव CSK को मिल गया हीरा, सिर्फ 1.8 करोड़ में धोनी की टीम ने खरीद लिया तोप खिलाड़ी

Published on

दुबई:

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के लिए ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने हर बार की तरह इस बार भी स्मार्ट बाय किया है। सीएसके की खरीदारी में सबसे अच्छा दांव न्यूजीलैंड के स्पिन ऑलराउंडर रचिन रविंद्र पर रहा। सीएसके ने सिर्फ 1.8 करोड़ में उन्हें खरीद लिया। रचिन का इस ऑक्शन में बेस प्राइस सिर्फ 50 लाख था।

रचिन ने हाल ही में समाप्त हुए आईसीसी वनडे विश्व कप में न्यूजीलैंड के लिए धमाकेदार प्रदर्शन किया था। रचिन अपनी टीम के लिए कुल 10 मैचों में मैदान पर उतरे थे, जिसमें उन्होंने 64.22 की औसत से 578 रन बनाए, जिसमें 3 शतक और 2 अर्धशतकीय पारी भी शामिल था। इसके अलावा गेंदबाजी में भी उन्होंने 5 विकेट लिए थे।

रचिन के लिए तीन टीमों में हुई टक्कर
रचिन रविंद्र का नाम जैसे ही ऑक्शन में आया सबसे पहली बोली सीएसके ने लगाई। सीएसके साथ दिल्ली कैपिटल्स भी मैदान में उतर गई। इन दोनों टीमों के बीच 95 लाख तक बोली चली और इसके बाद पंजाब किंग्स की एंट्री हो गई, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स ने एक करोड़ से पहले अपना हाथ पीछे खीच लिया। हालांकि सीएसके की टीम रचिन को खरीदे के लिए पूरे मूड में थी।

वहीं 1.8 करोड़ की बोली पर पंजाब किंग्स की टीम पीछे हट गई और रचिन रविंद्र को ऑक्शन में खरीददार मिल गया। या यूं कहें कि सीएसके को कौड़ियों के भाव में हीरा मिल गया।बता दें कि रचिन एक ऐसे खिलाड़ी थे जिन्हें लेकर ऑक्शन से पहले यह कहा जा रहा था उन्हें अच्छी खासी रकम मिल सकती है, लेकिन उनकी किस्मत कहे या फिर चेन्नई सुपर किंग्स की चालाकी रचिन बहुत ही सस्ते में कीमत में बिकने वाले खिलाड़ी बने।

 

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...