9.8 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeखेलसीएसके ने गुजरात का काम खराब किया, मुंबई की बल्ले-बल्ले हो गई,...

सीएसके ने गुजरात का काम खराब किया, मुंबई की बल्ले-बल्ले हो गई, टॉप-2 का समीकरण समझिए

Published on

नई दिल्ली

आईपीएल 2025 के पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर चल रही गुजरात टाइटंस अपना आखिरी ग्रुप मैच हार गई है। चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात को 83 रनों के बड़े अंतर से हराया। गुजरात को अपने आखिरी दोनों लीग मैचों में हार मिली है। प्लेऑफ में क्वालीफाई कर चुकी टीम को लगातार चौथे मैच में हार मिली है। इससे टॉप-2 पर फिनिश करने की रेस रोचक हो गई है। पॉइंट्स टेबल में पहले दो नंबर पर रहने वाली टीम को फाइनल में जाने के दो मौके मिलते हैं।

टॉप-2 से बाहर हो सकती है गुजरात
इस मैच में हार के बाद गुजरात टाइटंस के लिए परेशानी बढ़ गई है। टीम 14 मैच में 18 पॉइंट के साथ अभी भी टेबल में पहले नंबर पर है। अभी मुंबई को पंजाब से खेलना है। इस मैच को जीतने वाली टीम गुजरात से ऊपर चली जाएगी। इसके साथ ही अगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जीत मिल जाती है तो गुजरात की टीम तीसरे नंबर पहुंच जाएगी। इसलिए गुजरात चाहेगी कि आरसीबी कैसे भी अपना आखिरी मैच हार जाए। हालांकि इन दोनों मैच में कोई भी बारिश में धुला तो गुजरात टॉप-2 में ही रहेगी।

मुंबई इंडियंस के लिए खुशखबरी
चेन्नई सुपर किंग्स की जीत मुंबई इंडियंस के लिए खुशखबरी है। 16 पॉइंट के साथ हार्दिक पंड्या की टीम टेबल में चौथे नंबर पर है। अगर पंजाब के खिलाफ उसे जीत मिलती है तो टीम टेबल में पहले नंबर पर चली जाएगी। क्योंकि नेट रन रेट के मामले में मुंबई की टीम सबसे बेहतर है। मुंबई ने सबसे अंत में प्लेऑफ में जगह बनाई थी। एक समय मुंबई की टीम 5 मैचों में 4 हार के साथ टेबल में आखिरी नंबर पर चल रही थी।

पंजाब और आरसीबी के पास भी मौका
पंजाब किंग्स के पास भी गुजरात टाइटंस से ऊपर जाने का मौका है। अगर पंजाब की टीम मुंबई के खिलाफ जीत हासिल करती है और आरसीबी लखनऊ को हरा देती है तो पहला क्वालिफायर इन दोनों टीमों के बीच ही होगा। वहीं अगर लखनऊ और मुंबई को जीत मिलती है तो गुजरात के खिलाफ मुंबई इंडियंस पहले क्वालिफायर में उतरेगी।

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...