2.4 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेलजोस बटलर की आंधी में उड़ी दिल्ली कैपिटल्स की टीम, गुजरात के...

जोस बटलर की आंधी में उड़ी दिल्ली कैपिटल्स की टीम, गुजरात के घर में टेक दिए घुटने

Published on

अहमदाबाद

शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने शनिवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में 8 विकेट से धूल चटा दी। यह जीटी की इस सीजन पांचवीं जीत थी। इसी के साथ गुजरात के अब 10 अंक हो गए हैं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की यह सातवें मुकाबले में दूसरी हार थी। 204 रन का बड़ा टारगेट गुजरात टाइटंस ने 19.2 ओवर में 7 विकेट रहते चेज कर लिया। दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल के इतिहास में पहली बार 200 से ज्यादा रन का टारगेट डिफेंड करने में नाकाम रही है। दूसरी ओर गुजरात ने पहली बार 200 से ज्यादा रन का टारगेट आईपीएल में चेज किया है। इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस, दिल्ली कैपिटल्स से बेहतर नेट रन रेट की वजह से पॉइंट्स टेबल में पहले पॉजिशन पर आ गई है।

जोस बटलर ने खेली धमाकेदार पारी
इंग्लैंड के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर इस मैच में गुजरात टाइटंस के लिए जीत के हीरो रहे। उन्होंने 179.63 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 54 गेंद में 97 रन की गजब पारी खेली। बटलर ने अपनी पारी में 11 चौके और चार छक्के लगाए। बटलर के अलावा शर्फेन रदर्फर्ड ने भी 34 गेंद में 43 रन बनाए। आखिरी ओवर में गुजरात को जीत के लिए 10 रन की जरूरत थी।

मिचेल स्टार्क दिल्ली के लिए गेंदबाजी कर रहे थे। स्ट्राइक पर मौजूद राहुल तेवतिया ने दो गेंद में ही मैच को फिनिश कर दिया। पहले उन्होंने छक्का लगाया फिर अगली गेंद पर उनके बैट से किनारा लगकर बॉल चौके के लिए चली गई और गुजरात मैच जीत गई। दिल्ली के लिए मुकेश कुमार और कुलदीप यादव ने 1-1 विकेट लिया।

कुछ ऐसी रही दिल्ली कैपिटल् की पारी
करुण नायर (31), केएल राहुल (28), कप्तान अक्षर पटेल (39), ट्रिस्टन स्टब्स (31) और आशुतोष शर्मा (37) की शानदार पारियों से दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आठ विकेट पर 203 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया था। गुजरात ने टॉस जीतकर तेज गर्म मौसम में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। दिल्ली की तरफ से कोई बड़ी पारी नहीं खेली गयी लेकिन उसके शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों ने उपयोगी योगदान दिया। कप्तान अक्षर पटेल ने 31 गेंदों पर एक चौका और दो छक्के उड़ाते हुए 39 रन की सर्वाधिक पारी खेली।

आशुतोष शर्मा ने पारी के आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर कैच आउट होने से पहले मात्र 19 गेंदों पर 37 रन में दो चौके और तीन छक्के उड़ाए। नायर ने 18 गेंदों पर 31 रन में दो चौके और दो छक्के मारे। स्टब्स ने 21 गेंदों पर 31 रन में दो चौके और एक छक्का लगाया। राहुल ने 14 गेंदों पर 28 रन में चार चौके और एक छक्का लगाया। अभिषेक पोरेल ने नौ गेंदों पर 18 रन में तीन चौके और एक छक्का लगाया।

राहुल एक छक्के के साथ ही आईपीएल के इतिहास में 200 छक्के पूरे करने वाले सबसे तेज भारतीय बन गए। राहुल ने 128वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की। लेफ्ट आर्म स्पिनर साई किशोर ने आशुतोष को आखिरी ओवर में बांधे रखा और ज्यादा रन नहीं बनाने दिए। साथ ही प्रसिद्ध कृष्णा ने भी कमाल की गेंदबाजी करते हुए चार विकेट निकाले। वहीं सिराज ने अपने पहले दो ओवरो में काफी रन लुटाने के बाद अपने दूसरे स्पैल के दो ओवरों में सिर्फ 14 रन देकर एक विकेट लिया। साथ ही इशांत शर्मा को भी एक विकेट मिला।

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...