2.4 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेलउम्र न पूछ लेना गलती से… वैभव सूर्यवंशी ने पहले ही मैच...

उम्र न पूछ लेना गलती से… वैभव सूर्यवंशी ने पहले ही मैच में दिखाया गजब का खेल, रच दिया इतिहास

Published on

जयपुर

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ अपनी तूफानी बैटिंग से सनसनी मची दी। राजस्थान रॉयल्स के लिए इंपैक्ट सब के रूप में मैदान पर उतरने वाले वैभव ने 20 गेंद में 34 रनों की धुआंधार पारी खेली। वह एडेन मार्कराम की गेंद पर विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों स्टंप आउट हुए। आउट होने से पहले वैभव ने 2 चौके और 3 छक्के लगाए। वैभव की बल्लेबाजी में स्ट्राइक रेट 170.0 का रहा।

वैभव सूर्यवंशी राजस्थान के लिए संदीप शर्मा की जगह इंपैक्ट सब बने थे। उन्होंने करियर की पहली गेंद का सामना करते हुए शार्दुल ठाकुर के खिलाफ दनदनाते हुए छक्के के साथ अपनी शुरुआत की थी। यशस्वी जायसवाल के साथ पारी की शुरुआत करने उतरे वैभव राजस्थान की तरफ से पहले विकेट के लिए 85 रनों की दमदार साझेदारी की। इस पार्टनरशिप के कारण ही राजस्थान की टीम ने मैच में अपना शिकंजा कसा।

वैभव सूर्यवंशी को ऑक्शन में मिले 1.10 करोड़ रुपए
घरेलू क्रिकेट में बिहार के लिए खेलने वाले वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं। उन्होंने 13 साल की उम्र में ही अपनी बेखौफ बल्लेबाजी से सनसनी मचा दी थी। यही कारण है वैभव के लिए आईपीएल ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 1.10 करोड़ की बोली लगाकर उन्हें अपने साथ जोड़ने का फैसला किया।

ऑक्शन में एक तरफ जहां सभी टीमें वैभव को बच्चा समझ कर दूरी बनाते हुए दिखे तो राजस्थान की टीम ने उन पर पैनी नजर बना रखी थी। ऐसे में अब वैभव ने अपनी उस कीमत को धुआंधार बल्लेबाजी से सही साबित कर दिखाया है। वहीं इस मैच की बात करें तो राजस्थान के खिलाफ लखनऊ ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 180 रन का स्कोर खड़ा किया।

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...