11.1 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeखेलमुझे टीम में मत लो... KL राहुल की अगरकर से डिमांड, क्यों...

मुझे टीम में मत लो… KL राहुल की अगरकर से डिमांड, क्यों नहीं खेलना चाहते हैं इंग्लैंड के खिलाफ

Published on

नई दिल्ली:

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद टीम इंडिया को इंग्लैंड के साथ लिमिटेड ओवरों की सीरीज खेलनी है। 22 जनवरी से भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज की शुरुआत होगी, जिसके लिए टीम इंडिया का चयन किया जाना है। ऐसे में अब एक खबर यह निकलकर सामने आ रही है कि अनुभवी खिलाड़ी केएल राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज से खुद को बाहर रखने का फैसला किया है और इसे लेकर उन्होंने मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर से बात कर ली है। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जानी है।

दरअसल केएल राहुल बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लंबे दौरे के बाद अपनी फिटनेस और मेंटल कंडीशन को ध्यान में रखते हुए कुछ समय के लिए ब्रेक चाहते हैं। बीसीसीआई के एक सूत्र ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, ‘केएल राहुल ने इंग्लैंड सीरीज के लिए ब्रेक मांगा है, लेकिन वह चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे।’ ऐसी स्थिति में अब ऋषभ पंत टीम के मुख्य विकेटकीपर होंगे, जबकि संजू सैमसन को बैकअप में रखा जा सकता है।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में राहुल किया था प्रभावित
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया के लिए बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी बहुत ही निराशाजनक रही। टीम के बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा निराश किया, लेकिन केएल राहुल ने अपनी बैटिंग से खूब प्रभावित किया। राहुल इस दौरे पर टीम इंडिया के लिए तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहें। राहुल को सीरीज के सभी पांच मैचों में खेलने का मौका मिला था, जिसमें उन्होंने 30.66 की औसत से 276 रन बनाए थे।

हालांकि, उनके इस दमदार खेल के बावजूद टीम इंडिया का सीरीज में बुरा हाल रहा। राहुल को इस सीरीज में टीम इंडिया के लिए ओपनिंग का मौका मिला था। इस सीरीज के परिणाम की बात करें तो भारतीय टीम को 3-1 से करारी हार मिली थी। इस तरह ऑस्ट्रेलिया 10 साल बाद टीम इंडिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीत हासिल कर पाई।

Latest articles

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

​भोपाल में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर पशु चिकित्सक की पत्नी की मौत

​निशातपुरा के संजीव नगर कॉलोनी की घटना, फोन पर बात करने के दौरान बिगड़ा...

भोपाल में सनसनीखेज वारदात: लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला कर खुदकुशी की कोशिश

​पिपलानी थाना क्षेत्र के सोनागिरि की घटना ​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक...

पर्यटन यात्रा और होटल प्रबंधन सहित सभी पारंपरिक विषयों में सहशिक्षा अध्ययन सुविधा

वाणिज्य और राजनीतिविज्ञान में पीएच डी हेतु शोध केन्द्र भोपाल। बाबूलाल लाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...