6 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeखेलरोहित और कोहली को ड्रॉप करो... एक्शन मोड में BCCI के नए...

रोहित और कोहली को ड्रॉप करो… एक्शन मोड में BCCI के नए सचिव, टीम में भारी फेरबदल के संकेत

Published on

सिडनी

भारतीय क्रिकेट में स्टार खिलाड़ियों को सिर पर बिठाए रखने की संस्कृति रही है, जिसे समय-समय पर बड़ी समस्या माना जाता है। किसी भी प्लेयर के लिए अपने पांव जमीन पर बनाए रखना मुश्किल काम नहीं है। मगर बीसीसीआई अब ये सब झेलने के मूड में नहीं है। खबरों की माने तो बोर्ड के नए सचिव देवजीत सैकिया ने चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर को माहौल सुधारने की हिदायत दे दी है।

डब्ल्यूटीसी की शुरुआत के बाद यह पहली बार है जबकि भारत इसके फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहा। वह रविवार को समाप्त हुई बॉर्डर-गावस्कर श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया से 1-3 से हार के बाद फाइनल की दौड़ से बाहर हो गया। अगले रविवार को स्पेशल जनरल मीटिंग में इस हार के कारण तलाशे जाएंगे। बोर्ड के नए सचिव देवजीत सैकिया को चीफ सिलेक्टर चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर से ‘एक नई टीम’ चुनने की बात करने वाले हैं।

विराट-रोहित हार के कसूरवार
दरअसल, पिछले छह महीनों में टीम के खराब प्रदर्शन की गहन समीक्षा करने पर विराट कोहली और रोहित शर्मा का टेस्ट क्रिकेट में भविष्य अब पूरी तरह से चयनकर्ताओं के हाथ में नजर आता है। दोनों कितने समय तक टीम में रहेंगे यह वास्तव में चयनकर्ताओं पर निर्भर है। अब जबकि भारत डब्ल्यूटीसी (विश्व टेस्ट चैंपियनशिप) फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में विफल रहा है तो उन कारणों पर विचार करना उचित होगा कि ऐसा क्यों हुआ।

दिग्गजों को टीम से बाहर करने की बात
भारत को इस हार के कारण पिछले एक दशक में पहली बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से हाथ धोना पड़ा। उसकी पराजय का मुख्य कारण बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन रहा। रोहित और कोहली भारतीय बल्लेबाजी की कमजोर कड़ी साबित हुए। कोहली ने नौ पारियों में एक नाबाद शतक सहित 190 रन बनाए, जबकि रोहित ने पांच पारियों में केवल 31 रन बनाए।

चैंपियंस ट्रॉफी से मिल जाएगा संकेत
12 जनवरी तक चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपने स्क्वॉड का ऐलान करना है। मगर सोशल मीडिया पर चल रही संन्यास की अफवाह के बीच रोहित-विराट दोनों अभी भी रिटायरमेंट लेने के मूड में नहीं हैं। अब खेल से भी बड़ा खुद को नई टीम चुनने की जरूरत है। अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति बीसीसीआई की है और नए सचिव को उन्हें बुलाना चाहिए और सख्त संदेश भी देना चाहिए। अगर इंग्लैंड में जून में शुरू होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नए साइकिल के लिए टीम में बदलाव की जरूरत है तो उम्मीद है कि चयनकर्ता इस बात पर गौर करेंगे कि 2027 में फाइनल तक कौन खिलाड़ी टीम में रहेगा और उसके अनुसार चयन करेंगे।

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...