10.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeखेलपाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल! जका अशरफ का ऑडियो लीक, प्लान बनाकर बाबर...

पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल! जका अशरफ का ऑडियो लीक, प्लान बनाकर बाबर से छीनी गई थी कप्तानी

Published on

कराची:

पाकिस्तान में जहां हाल ही में कुछ नेताओं के बीच हुए गुप्त टेपों ने हंगामा मचाया था, वहीं पाकिस्तान क्रिकेट जगत भी इससे अछूता नहीं रहा। एक लीक हुए ऑडियो में कथित तौर पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अंतरिम प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जका अशरफ की आवाज है, जिसमें उन्होंने बाबर आजम को टीम के सभी प्रारूपों के कप्तान पद से हटाने की योजना का खुलासा किया है।

बाबर आजम ने भारत में विश्व कप में टीम लचर प्रदर्शन के बाद खुद ही कप्तान पद छोड़ने की घोषणा की थी। लेकिन लीक हुए ऑडियो से पता चलता है कि कैसे उनके इस्तीफे के लिए दबाव बनाने की परिस्थितियां तैयार की गई थीं। पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक रिकॉर्डिंग में वाकई में पीसीबी चीफ की आवाज है। दावा किया जा रहा है कि यह बातचीत उनके परिवार के एक सदस्य के साथ एक निजी चर्चा थी, जिसमें पीसीबी प्रमुख को शान मसूद और शाहीन शाह अफरीदी को क्रमशः टेस्ट और टी20 कप्तान के रूप में नियुक्त करने पर चर्चा करते हुए सुना जा सकता है।

बातचीत में खिलाड़ियों के एजेंटों की भूमिका और टीम में कथित तौर पर व्याप्त दोस्ती कल्चर पर भी ध्यान केंद्रित किया गया, जिसमें बाबर पर आरोप लगाया गया कि वह टीम में अपने करीबी दोस्तों को शामिल करते हैं। वर्ल्ड कप के लिए चयनित अधिकांश खिलाड़ियों का सया कॉर्पोरेशन के ग्राहक होना, जिस आरोप के कारण मुख्य चयनकर्ता इंजमाम-उल-हक ने टूर्नामेंट के दौरान अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, उस पर भी चर्चा हुई।

ऑडियो रिकॉर्डिंग से साफ हो रहा है कि जका अशरफ ने बाबर के कप्तानी छोड़ने से पहले ही बैकअप प्लान भी बना लिया था। वायरल ऑडियो में जिसे पीसीबी चेयरमैन की आवाज मानी जा रही है वो बोलता है- मैंने बाबर से टेस्ट कप्तान बने रहने के लिए कहा, लेकिन उससे कहा कि मैं उसे सफेद गेंद के कप्तान के पद से हटाने के बारे में सोच रहा हूं। बाबर ने मुझसे कहा कि वह अपने परिवार से परामर्श करेगा और फिर अपना निर्णय बताएगा।

वही व्यक्ति आगे कहता है कि वह जानता है कि बाबर अपने परिवार को फोन करने के बजाय साया कॉर्पोरेशन के सीईओ तल्हा रहमानी को फोन कर रहा होगा। पीसीबी प्रमुख ने लीक में कहा, ‘तल्हा ने उन्हें सब कुछ छोड़ने की सलाह दी। ऐसी स्थिति उत्पन्न होने पर मैंने प्लान-बी तैयार कर लिया था।’ जका को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि मुझे रिजवान बहुत पसंद है, लेकिन वह बाबर और तल्हा के साथ बहुत जुड़ा हुआ है।’

एक बात यह है कि विश्व कप के लिए चुने गए अधिकांश खिलाड़ी साया कॉर्पोरेशन से जुड़े थे। इसी के कारण मुख्य चयनकर्ता इंजमाम-उल-हक को टूर्नामेंट के दौरान अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा – इस पर भी चर्चा हुई।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...