16.6 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeखेलपिता और कोच ने टेनिस प्लेयर को ऐसी जगह किया टच, Video...

पिता और कोच ने टेनिस प्लेयर को ऐसी जगह किया टच, Video देख भड़के लोग!

Published on

नई दिल्ली,

यूएस ओपन प्रतियोगिता में 16 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी जब मैच जीतने के बाद अपने पिता और कोच के पास पहुंची तो उन्होंने खुशी में कुछ ऐसा कर दिया, जो वहां मौजूद कैमरों में रिकॉर्ड होने के बाद सोशल मीडिया पर तूफान खड़ा कर गया. लोगों ने इसकी जमकर आलोचना भी शुरू कर दी. आखिरकार टेनिस खिलाड़ी ने जो हुआ, उसे गलत बताया और आगे कभी ऐसा कुछ नहीं करने का वादा किया है.

दरअसल, टेनिस खिलाड़ी सारा बेजलेक ने यूएस ओपन के एक क्वालिफाइंग मैच में जीत हासिल की थी. जिसके बाद वे मैच को जीतने के तुरंत बाद टेनिस कोर्ट के पास खड़े अपने पिता से मिलीं. इस दौरान जीत की खुशी में पिता ने पहले सारा को गले लगाया और उसके बाद किस किया. फिर सारा के पिता ने अपने हाथ बेटी की कमर से निचले हिस्से पर रख दिया.

पिता से मिलने के तुरंत बाद कोच से मिलीं सारा
पिता से मिलने के तुरंत बाद सारा बेजलेक ने अपने कोच से मुलाकात की, जो उनके पिता के पास ही खड़े थे. कोच ने भी सारा को कमर के निचले हिस्से पर उसी तरह से छुआ, जिस तरह से पिता ने छुआ था. जीत का जश्न मनाते हुए सारा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसपर लोगों ने तीखी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं.

चेक रिपब्लिक की रहने वाले बेजलेक ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो पर अपना पहला रिएक्शन दिया और कहा कि कभी इस तरह से जीत का सेलिब्रेशन नहीं करेंगी.

सारा ने इसे बताया स्पॉन्टेनियस रिएक्शन
सारा ने वीडियो को लेकर कहा कि उन्होंने वीडियो देखा है. सारा ने आगे कहा कि जो हुआ, वो टीम का स्पॉन्टेनियस रिएक्शन था, हम सभी उस समय खुशी में थे. सारा ने आगे कहा कि कुछ लोगों को ये असहज करने वाला लगा. हम पहले ही टीम के साथ इस बारे में चर्चा कर चुके हैं. आगे ऐसा कभी नहीं होगा.

सारा बेजलेक ने कहा कि पिता मेरे पिता हैं और हमेशा रहेंगे. वहीं मेरे कोच मुझे 8 साल की उम्र से जानते हैं. सारा ने आगे कहा कि अगर कुछ ऐसा चेक रिपब्लिक में होता तो किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता. लेकिन अभी हम अमेरिका में है, इसलिए हर कोई इस पर टिप्पणी कर रहा है. लेकिन जैसा मैंने कहा, हमने इस बारे में बात की है और ऐसा कभी नहीं होगा.

अमेरिका में चेक रिपब्लिक दूतावास ने दिया रिएक्शन
सारा बेजलेक का वीडियो वायरल हुआ तो मामला काफी विवादों में आ गया. जिसके बाद अमेरिका में चेक रिपब्लिक दूतावास ने टेनिस प्लेयर सारा के पिता और उनके कोच का बचाव भी किया. दूतावास ने कहा कि यह एक निजी मामला है और हर परिवार अलग होता है.

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटेन की हीदर वाटसन को हराने के बाद चेक रिपब्लिक की सारा बेजलेक और उनके पिता व कोच के जीत के जश्न मनाने का तरीका ट्विटर पर लोगों को पसंद नहीं आया. वहीं स्पोर्ट्सकीड़ा की रिपोर्ट के अनुसार, ट्विटर पर सारा के फैंस इस वीडियो को अनुचित और क्रीपी बता रहे हैं.

सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे रिएक्शंस
सारा की वीडियो को लेकर चेक दूतावास के बयान पर कमेंट करते हुए एक ट्विटर यूजर ने कहा कि ये पारिवारिक चीज नहीं है. वहीं एक अन्य यूजर ने सारा के पिता को लेकर कहा कि वे खुद को क्या राष्ट्रपति या कुछ और समझते हैं. इसी तरह अन्य यूजर्स ने इस वीडियो पर अपने तीखे रिएक्शन दिए हैं.

कौन हैं टेनिस खिलाड़ी सारा बेजलेक
टेनिस खिलाड़ी सारा बेजलेक चेक रिपब्लिक की रहने वाली हैं और कुछ समय में ही टेनिस में खूब नाम कमा चुकी हैं. साल 2022 में ही सारा ने आईटीएफ वर्ल्ड टेनिस टूर के तीन खिताब जीत चुकी हैं. इसी साल उन्होंने फ्रेंच ओपन जूनियर के सेमिफाइनल में अपनी जगह बनाई थी.

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...