15.5 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeखेल21 गेंद पर फिफ्टी और फिर गोदी में झुलाया बल्ला... नितीश राणा...

21 गेंद पर फिफ्टी और फिर गोदी में झुलाया बल्ला… नितीश राणा के सेलिब्रेशन के पीछे छिपा गहरा राज

Published on

गुवाहाटी

आईपीएल 2025 के 11वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से हो रहा है। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के स्टार बल्लेबाज नितीश राणा ने कमाल की बल्लेबाजी की। राणा ने इस मुकाबले में सिर्फ 21 गेंद पर अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। उन्होंने अपनी इस पारी में मैदान की हर दिशा में चौके-छक्के लगाए। फिफ्टी पूरी करने के बाद नितीश राणा ने कमाल का सेलिब्रेशन किया।

नितीश राणा का सेलिब्रेशन वायरल
आईपीएल 2025 में नितीश राणा ने अपनी पहली फिफ्टी हासिल की। राणा ने छठे ओवर की दूसरी गेंद पर पहले एक चौका लगाया उसके बाद ओवर की 5वीं गेंद पर उन्होंने एक चौका लगाया और अपनी फिफ्टी पूरी की। इस ओवर की आखिरी गेंद पर नितीश राणा ने एक शानदार छक्का लगाया।

इस ओवर में फिफ्टी पूरी करने के बाद नितीश ने खास अंदाज में सेलीब्रेट किया। दरअसल अपनी फिफ्टी पूरी करने के बाद उन्होंने अपने बैट को गोदी में लेकर झूला झुलाया। नितीश ने ये सेलिब्रेशन अपने आने वाले बच्चों के लिए किया। हाल ही में नितीश ने जानकारी दी थी कि वो जुड़वा बच्चों के पिता बनने वाले हैं और उनकी वाइफ प्रेगनेंट हैं।

हाल ही में दी थी खुशखबर
नितीश राणा ने एक क्यूट फोटो शेयर कर इस बात की जानकारी फैंस को दी है। इस फोटो में नितीश के हाथ के ऊपर सांची ने अपना हाथ रखा हुआ है। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘स्टेडियम से लेकर साइट विजिट तक, अब हमारी सबसे बड़ी परियोजना पर आते हैं – दो छोटे साथी जल्द ही आ रहे हैं!’

Latest articles

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...