12.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेलदोस्त-दोस्त ना रहा! हार्दिक को पहले से पता था ईशान की होगी...

दोस्त-दोस्त ना रहा! हार्दिक को पहले से पता था ईशान की होगी छुट्टी, प्लानिंग पहले हो चुकी थी

Published on

नई दिल्ली

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन में से पहले रिटेंशन की लिस्ट आई तो मुंबई इंडियंस ने अपने एक ऐसा खिलाड़ी को रिलीज को किया जो पिछले 7 साल से टीम के साथ था। ये कोई और नहीं बल्कि विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन हैं। मुंबई इंडियंस के साथ ईशान किशन के सात सालों का साथ छूट गया है। ईशान किशन आईपीएल 2025 में अब सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलेंगे। मुंबई ने जब ईशान किशन को रिटेन नहीं किया तो ऐसा लगा कि फ्रेंचाइजी उन्हें मेगा ऑक्शन में खरीद लेगी।

ऐसा अक्सर होता है कि फ्रेंचाइजी अपने पुराने खिलाड़ी को रिटेन नहीं कर पाती है तो उसके लिए वह ऑक्शन में जाती है, लेकिन ईशान किशन को लेकर मुंबई के खेमे पहले ही प्लानिंग हो चुकी थी। इसी को लेकर टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ने अब अपनी चुप्पी तोड़ी है और बताया कि ईशान किशन को मुंबई इंडियंस ने ऑक्शन में क्यों नहीं खरीदा। क्योंकि हार्दिक पंड्या की दोस्ती को लेकर ही यह कहा जा रहा था कि वह किसी भी हाल में ईशान किशन को अपनी टीम में रखना चाहेंगे।

ईशान को लेकर हार्दिक पंड्या ने क्या कहा
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या और ईशान किशन मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह अच्छे दोस्त हैं। हार्दिक ईशान को खूब पसंद भी करते हैं। यही कारण है कि आईपीएल 2025 के लिए ईशान जब मुंबई में वापस नहीं आए तो उन्हें काफी निराशा हुई। ईशान किशन को लेकर मुंबई इंडियंस ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें हार्दिक ने अपना पक्ष रखा।

हार्दिक ने कहा, ईशान एक ऊर्जावान खिलाड़ी हैं। जब हम उसे रिटेन नहीं रख सके तो हमें पता था कि ऑक्शन में उन्हें वापस खरीद पाना काफी मुश्किल होगा। यही कारण है कि ऑक्शन में टीम ईशान के लिए बहुत आगे नहीं बढ़ी थी। हम ईशान किशन को काफी मिस करेंगे। ईशान किशन आप हमेशा एमआई के पॉकेट-डायनेमो बने रहें। हम सभी आपको याद करेंगे और हम सभी आपसे प्यार करते हैं।

ईशान पर मुंबई नहीं खर्च करना चाह रही थी पैसा
ईशान किशन का नाम जब ऑक्शन में आया को ऐसा नहीं था कि मुंबई इंडियंस ने उन पर बोली नहीं लगाई। मुंबई ने 3.20 करोड़ तक गई लेकिन इसके आने उन्होंने अपने हाथ खड़े कर दिए। ऐसे में ईशान के लिए सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन अंत में जीत सनराइजर्स हुई।

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...