16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeखेलरोहित-विराट पर सच होती दिख रही गांगुली की भविष्यवाणी! T20 वर्ल्ड कप...

रोहित-विराट पर सच होती दिख रही गांगुली की भविष्यवाणी! T20 वर्ल्ड कप में कप्तानी की वकालत

Published on

कोलकाता:

पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने जून में होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए रविवार को भारतीय टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली को शामिल करने का सपोर्ट किया। 11 जनवरी से मोहाली में शुरू होने जा रही तीन मैच की टी-20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा बनाया गया है। दोनों दिग्गजों ने लगभग 14 महीनों से एक भी टी-20 इंटरनेशनल नहीं खेला है, लेकिन दोनों ने ही खेल के सबसे छोटे फॉर्मेट में खेलने की इच्छा जताई थी। ऐसे में गांगुली की बात पर मुहर लगती दिख रही है क्योंकि टी-20 वर्ल्ड कप में कमोबेश वही खिलाड़ी होंगे, जो अफगानिस्तान के खिलाफ इस सीरीज का हिस्सा बनाए गए हैं। सिर्फ सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह की वापसी हो सकती है।

भारतीय टीम के सबसे सफलत कप्तानों में से एक सौरव गांगुली ने कहा, ‘निश्चित रूप से रोहित को टी-20 अंतरराष्ट्रीय विश्व कप में टीम की कप्तानी करनी चाहिए। विराट कोहली को भी टीम में होना चाहिए। विराट शानदार खिलाड़ी हैं। भले ही वे लंबे समय बाद टी-20 में वापसी कर रहे हैं तो भी इससे कुछ नहीं होगा।’ टी-20 विश्व कप में 10 नवंबर को इंग्लैंड से सेमीफाइनल में भारत की हार इन दोनों खिलाड़ियों का छोटे प्रारूप का अंतिम मैच था।

गांगुली दक्षिण अफ्रीका में दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला में यशस्वी जायसवाल के प्रदर्शन से काफी प्रभावित हैं और उन्होंने कहा कि इस युवा सलामी बल्लेबाज को भविष्य में काफी मौके मिलेंगे। यह 22 वर्षीय बल्लेबाज सेंचुरियन और केपटाउन टेस्ट की चार पारियों में केवल 50 रन ही बना सका था। गांगुली ने यहां एक कार्यक्रम के इतर कहा, ‘वह दूसरे टेस्ट में अच्छा खेला, यह तो उसके करियर की शुरुआत है। उन्हें काफी मौके मिलेंगे।’

सेंचुरियन में पारी और 32 रन की हार के बाद भारत ने केपटाउन में वापसी करते हुए दक्षिण अफ्रीका को अब तक के सबसे छोटे टेस्ट में सात विकेट से हराया। गांगुली ने कहा, ‘लोग एक मैच हारने के बाद बहुत बातें करते हैं, लेकिन भारत एक मजबूत टीम है। लेकिन देखिए वे किस तरह से खेले। उन्होंने वनडे श्रृंखला जीती जबकि टेस्ट और टी-20 अंतरराष्ट्रीय दोनों श्रृंखला ड्रा कराई।’

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...