16 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeखेलक्रिकेट से आई गुड न्यूज... भारत की बेटियां बनीं चैम्प‍ियन, बांग्लादेश को...

क्रिकेट से आई गुड न्यूज… भारत की बेटियां बनीं चैम्प‍ियन, बांग्लादेश को फाइनल में रौंदा

Published on

मोंग कोक (हॉन्ग कॉन्ग),

क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है. WTC फाइनल में भारतीय पुरुष टीम जहां हार गई थी. वहीं एश‍ियन क्रिकेट काउंस‍िल वूमन इमरर्जिंग टीम्स कप के फाइनल मुकाबले में भारत की बेटियों ने बांग्लादेश को पटखनी दी है. इस फाइनल मुकाबले को जीतकर भारत की बेटियां चैम्प‍ियन बन गई हैं.

इंडिया ए महिला टीम ने पहले खेलते हुए न‍िर्धार‍ित 20 ओवरों में 127/7 रन बनाए थे. जवाब में खेलने उतरी बांग्लादेश ए महिला टीम 19.2 ओवर में महज 96 रन ही बना सकी. इस तरह टीम इंडिया ने 31 रनों से जीत दर्ज की. यह फाइनल मुकाबला हॉन्ग कॉन्ग के मिशन रोड ग्राउंड में मौजूद मोंग कोक में खेला गया.

दिनेश वृंदा और कन‍िका आहूजा बल्ले से चमकीं
इंडिया ए महिला टीम ने ने पहले खेलते हुए दिनेश वृंदा के 36, और कन‍िका आहूजा के 30 रनों की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में 127 रनों का स्कोर खड़ा किया था. कप्तान श्वेता सेहरावत (13) और विकेटकीपर बैटर यू चेत्री (22) ने सधी हुई शुरुआत की. दोनों ने 5.4 ओवर में 28 रन जोड़े थे. इसके बाद इंडिया ए महिला टीम की बैटर्स ने टुकड़ों में अच्छी पार्टनरश‍िप की. बांग्लादेश ए महिला टीम की ओर से नाहिदा अख्तर और सुल्ताना खातून ने 2-2 विकेट लिए. वहीं राबिया खान और संजीदा अख्तर मेघला को 1-1 सफलता मिली.

बांग्लादेश की कमर श्रेयंका ने तोड़ी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश ए महिला टीम पूरे 20 ओवर्स भी नहीं खेल पाई. भारतीय टीम की ओर से जीत की नाय‍िका श्रेयंका पाटिल रहीं. उन्होंने एक ही ओवर में 2 विकेट लेकर बांग्लादेश की टीम की कमर तोड़ दी. श्रेयंका ने निर्धारित 4 ओवर्स में 13 रन देकर 4 विकेट झटके. मन्नत कश्यप  ने भी कमाल की गेंदबाज की और 4 ओवर्स में 20 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए.

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...