8.3 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेलगुजरात टाइटंस ने आरसीबी को उसके घर में किया शर्मसार, 18वें सीजन...

गुजरात टाइटंस ने आरसीबी को उसके घर में किया शर्मसार, 18वें सीजन में चखाया पहली हार का स्वाद

Published on

बेंगलुरु

पहले मोहम्मद सिराज की घातक गेंदबाजी और फिर जोस बटलर की तूफानी फिफ्टी से गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को उसके घर में 8 विकेट से हरा दिया। गुजरात की टीम की ये 18वें सीजन में दूसरी जीत है, जबकि आरसीबी को लगातार दो मैच में मिली जीत के बाद पहली हार का स्वाद चखना पड़ा है। गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच यह मुकाबला एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था। मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया था।

टॉस हारने के बाद आरसीबी की टीम ने लियाम लिविंगस्टोन और जितेश की पारी की मदद से निर्धारित 20 ओवर खेल में 8 विकेट के नुकसान पर जैसे-तैसे 169 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम ने 13 गेंद रहते ही 170 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। इस तरह आरसीबी को अपने घर में ही हारकर शर्मसार होना पड़ा।

बटलर और साई सुदर्शन ने किया कमाल
गुजरात की तरफ से बल्लेबाजी में एक बार फिर से साईं सुदर्शन ने बल्लेबाजी में कमाल किया था। साईं सुदर्शन ने शुभमन गिल के साथ पारी की शुरुआत करते हुए 36 गेंद में 49 रनों की पारी खेली। वह सिर्फ 1 रन से अपनी फिफ्टी चूक गए। अपनी इस पारी में सुदर्शन ने 7 चौके और 1 छक्का भी लगाया। वहीं कप्तान शुभमन गिल एक बार फिर से बल्लेबाजी में असरदार नहीं रहे।शुभमन के विकेट के बाद जोस बटलर बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे। कुछ देर तक क्रीज पर समय बिताने के बाद उन्होंने भी अपनी रफ्तार पकड़ी। इसके बाद तो मानों वहब

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...