2.4 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेलगुजरात जीती पर बटलर को लगा तगड़ा झटका… बाल-बाल बच गया विराट...

गुजरात जीती पर बटलर को लगा तगड़ा झटका… बाल-बाल बच गया विराट कोहली का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

Published on

अहमदाबाद

आईपीएल 2025 के हाईवोल्टेज मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का सामना गुजरात टाइटंस से हुआ। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम ने बोर्ड पर 203 रन लगाए। जवाब में गुजरात की टीम ने बल्लेबाजी में कमाल का प्रदर्शन किया और 7 विकेट से मैच जीत लिया। गुजरात की ओर से उनके खतरनाक बल्लेबाज जोस बटलर ने शानदार बल्लेबाजी की। बटलर ने सिर्फ 54 गेंद पर 97 रन की पारी खेली। लेकिन वो विराट कोहली का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए।

बटलर की तगड़ी पारी
जोस बटलर ने गुजरात के खिलाफ कमाल की बल्लेबाजी की। बटलर के बल्ले से इस मुकाबले में सिर्फ 54 गेदों पर नाबाद 97 रन की पारी आई। इस पारी में बटलर ने 11 चौके और 4 लंबे छक्के लगाए। मैच में भले ही बटलर की सेंचुरी नहीं लगी, लेकिन वो अपनी टीम को 200 से ज्यादा का टारगेट चेज कराने में कामयाब रहे। यह पहला मौका है जब गुजरात की टीम ने आईपीएल में 200 से ज्यादा का टारगेट चेज किया है।

विराट का बड़ा रिकॉर्ड बच गया
अगर आज के मैच में बटलर 97 रन के बजाय शतक लगाते तो वो आईपीएल के एक बड़े रिकॉर्ड के मामले में विराट कोहली की बराबरी कर लेते। विराट कोहली के आईपीएल में सबसे ज्यादा 8 शतक हैं। वहीं लिस्ट में दूसरे नंबर पर बटलर हैं जिन्होंने 7 शतक इस लीग में लगाए हैं। दिल्ली के खिलाफ शतक से बटलर इस लिस्ट में विराट के पास टॉप पर पहुंच जाते।

आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक
विराट कोहली- 8 शतक
जोस बटलर- 7 शतक
क्रिस गेल- 6 शतक
शुभमन गिल- 4 शतक
केएल राहुल- 4 शतक

गुजरात की बेहतरीन जीत
गुजरात टाइटंस ने कांटे के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हरा दिया। इस मैच में गुजरात की टीम 203 रन का पीछा कर रही थी। गुजरात की टीम में बटलर के 97 रन के अलावा शेरफेन रदरफोर्ड ने 43 रन की पारी खेली। वहीं साई सुदर्शन के बल्ले से 36 रन निकले।

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...