14.7 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeखेलप्रसन्न हो… हाथ जोड़े प्रेमानंद जी के आगे नतमस्तक हुए विराट कोहली,...

प्रसन्न हो… हाथ जोड़े प्रेमानंद जी के आगे नतमस्तक हुए विराट कोहली, अनुष्का शर्मा हुईं भावुक

Published on

नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास के बाद वृंदावन पहुंचे। विराट कोहली ने वृंदावन में अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ प्रेमानंद जी महाराज से मुलाकात की। प्रेमानंद जी महाराज से मुलाकात यह मुलाकात उनके आश्रम श्री हित राधा केली कुंज वराह घाट पर हुई। उन्होंने महाराज जी से आध्यात्मिक बातचीत की और आशीर्वाद लिया। इस साल विराट कोहली दूसरी बार प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन करने पहुंचे थे। इससे पहले साल के शुरुआत जनवरी महीने में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपने बच्चों के साथ वृंदावन आए थे।

आश्रम पहुंचने पर विराट कोहली और अनुष्का ने प्रेमानंद जी महाराज को प्रणाम किया। महाराज जी ने उनसे पूछा, ‘प्रसन्न हो?’ महाराज जी के जवाब में विराट कोहली ने कहा, ‘जी अभी ठीक है’ महाराज जी ने भी कहा ठीक ही रहना चाहिए। इस दौरान प्रेमानंद जी महाराज ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को उपदेश भी किया। महाराज जी की बातों को सुनकर अनुष्का भावुक भी हो गईं।

प्रेमानंद जी महाराज की बातों में लीन हुए विराट
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने प्रेमानंद जी महाराज से मुलाकात के दौरान उनकी बातों को सुन लीन हो गए। महाराज जी ने विराट और अनुष्का से कहा, ‘यह जो वैभव मिला है यह सिर्फ भगवान की कृपा नहीं है। यह आपके पुण्य कर्मों का फल है। असली बात तो यह है कि आपके अंदर के विचार बदलने चाहिए। आप जैसे जी रहे हैं वैसे ही जीते रहें, लेकिन आपके मन में भगवान के लिए प्रेम होना चाहिए। आपको यह सोचना चाहिए कि आपने बहुत जन्म ले लिए हैं अब आपको सिर्फ भगवान चाहिए।’ महाराज की इन बातों क सुनकर अनुष्का शर्मा कुछ देर के लिए भावुक हो गईं।

बता दें कि विराट कोहली ने इंग्लैंड दौरे से ठीक पहले टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास लेकर सबको हैरान कर दिया। विराट कोहली टीम इंडिया के लिए 14 सालों के करियर में 123 टेस्ट मैचों में मैदान पर उतरे। इस इन मुकाबलों में विराट कोहली ने 9230 रन बनाए, जिसमें 30 शतक और 31 अर्धशतक शामिल है। विराट कोहली टेस्ट फॉर्मेट में सबसे सफल भारतीय कप्तानों में से भी एक रहे हैं, लेकिन अब उन्होंने रिटायरमेंट से टीम में एक खालीपन सा आ जाएगा।

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...