2.4 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेलमाथा पकड़ा और छोड़ दिया मैदान… इशांत शर्मा का बुरा हाल, खिलाड़ियों...

माथा पकड़ा और छोड़ दिया मैदान… इशांत शर्मा का बुरा हाल, खिलाड़ियों के लिए मुसीबत बना मैच

Published on

अहमदाबाद

आईपीएल 2025 के हाईवोल्टेज मुकाबले में गुजरात टाइटंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स से हो रहा है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने दिल्ली की टीम उतरी और उसने बोर्ड पर 203 रन टांग दिए। हालांकि इस बीच दोनों टीमों के खिलाड़ियों को काफी समस्या हुई। दरअसल यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है और इस वक्त वहां बहुत ज्यादा गर्मी है।

गर्मी से परेशान हुए खिलाड़ी
अहमदाबाद में भीषण गर्मी के कारण गुजरात और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2025 के मैच में खिलाड़ियों को काफी परेशानी हुई। कई खिलाड़ी जैसे अक्षर पटेल, प्रसिद्ध कृष्णा को मांसपेशियों में खिंचाव की शिकायत हुई। लेकिन, गुजरात के अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को सबसे ज्यादा दिक्कत हुई। वह ज्यादातर समय मैदान के बाहर रहे और एक कमेंटेटर ने ‘हीट स्ट्रोक’ की बात कही। मैच के दौरान अहमदाबाद में तापमान 40 डिग्री के करीब था जिससे खिलाड़ियों की हालत खराब हो गई।

इशांत का हुआ बुरा हाल
हालांकि, 36 साल के इशांत शर्मा ने तीन ओवर किए और एक विकेट भी लिया। शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अक्षर पटेल ने बताया कि अगर वह टॉस जीतते तो वह भी पहले गेंदबाजी ही चुनते। अहमदाबाद में भीषण गर्मी के चलते खिलाड़ियों का हाल बेहाल हो गया।

गिल ने ली थी पहले बॉलिंग
गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि गर्मी बहुत ज्यादा है और विकेट अच्छा दिख रहा है। गिल ने यह भी कहा कि उनकी टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उन्हें उम्मीद है कि कगिसो रबाडा 10 दिनों में वापस आ जाएंगे। गिल ने टॉस जीतने के बाद कहा, ‘हम पहले गेंदबाजी करेंगे। बहुत गर्मी है। विकेट बहुत अच्छा दिख रहा है। अगर आप ज्यादा घास नहीं रखेंगे, तो यह टूट जाएगा। चीजें अच्छी चल रही हैं। हम अतीत के बारे में ज्यादा नहीं सोचते हैं। यह दिन पर निर्भर करता है। टीम को एकजुट होने में कुछ हफ्ते लगते हैं। हम उसी टीम के साथ जा रहे हैं। उम्मीद है, रबाडा 10 दिनों में वापस आ जाएंगे।’

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...