11.7 C
London
Saturday, May 16, 2026
Homeखेलहिटमैन ने रचा इतिहास, कोहली के बाद IPL में ऐसा करने वाले...

हिटमैन ने रचा इतिहास, कोहली के बाद IPL में ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज

Published on

नई दिल्ली

IPL 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने शानदार पारी खेली है। उनकी इस पारी के कारण मुंबई इंडियंस की टीम ने एक विशाल स्कोर खड़ा किया है। रोहित शर्मा की पारी देख मैदान में बैठा हर कोई हैरान हो गया। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले जा रहे इस मुकाबले में सिर्फ 50 गेंदों पर 81 रन बना डाले। रोहित ने अपनी इस पारी के जौरान 9 चौके और 4 छक्के भी जड़े। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 162 का रहा। रोहित शर्मा ने अपनी इस पारी के साथ ही एक महारिकॉर्ड भी बना दिया है। ऐसे में आइए आपको उस खास रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं।

हिटमैन का रिकॉर्ड
रोहित शर्मा आईपीएल के सबसे बड़े खिलाड़ियों में से एक हैं। उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम ने पांच बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। अच्छे कप्तान होने के साथ-साथ रोहित शर्मा एक शानदार बल्लेबाज भी रहे हैं। उन्होंने कई बार मुंबई इंडियंस को बड़े मैचों में जीत दिलाई है। अब रोहित शर्मा ने आईपीएल इतिहास में अपने 7000 रन पूरे कर लिए है और वह ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले विराट कोहली ऐसा करने वाले इकलौते बल्लेबाज थे। रोहित शर्मा के नाम 266 पारियों में 7038 रन दर्ज हैं।

विराट कोहली अभी भी काफी आगे
रोहित शर्मा ने भले ही IPL में अपने 7000 रन पूरे कर लिए हो, लेकिन वह अभी भी विराट कोहली के काफी पीछे हैं। विराट कोहली ने आईपीएल में अब तक कुल 8618 रन बनाए हैं और वह आईपीएल में 8000 से ज्यादा रन बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं। रोहित शर्मा अभी भी विराट कोहली से कुल 1580 रन दूर हैं। रोहित शर्मा के लिए उन्हें पछाड़ पाना नामुमकिन सा नजर आ रहा है। विराट कोहली ने आईपीएल के इतिहास में कुल 8 शतक और 63 अर्धशतक भी जड़े हैं। वहीं रोहित शर्मा के नाम 2 शतक और 47 अर्धशतक जड़े हैं।

Latest articles

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, 37 जिलों में लू का अलर्ट, कई शहरों में तपिश से हाल बेहाल

भोपाल। मध्य प्रदेश में मई की गर्मी अब खतरनाक स्तर पर पहुंचती दिख रही...

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...