22 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeखेलताश के पत्तों की तरह ढही हॉन्गकॉन्ग की पारी, रिकॉर्ड जीत के...

ताश के पत्तों की तरह ढही हॉन्गकॉन्ग की पारी, रिकॉर्ड जीत के साथ एशिया कप के सुपर-4 में पाकिस्तान

Published on

दुबई

पाकिस्तान ने एशिया कप 2022 (Asia Cup) का आखिरी ग्रुप मुकाबला जीत लिया है। उसने हॉन्गकॉन्ग को 155 रनों के बड़े अंतर से हराया। यह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में यह पाकिस्तान की सबसे बड़ी और ओवरऑल 9वीं सबसे बड़ी जीत है। शारजाह में खेले गए इस मैच में जीत के साथ ही पाकिस्तान ने सुपर-4 में अपनी जगह भी पक्की कर ली है। सुपर चार में पाकिस्तान से पहले अफगानिस्तान, भारत और श्रीलंका ने जगह पक्की कर ली थी। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट पर 193 रन बनाए थे। हॉन्गकॉन्ग की पारी रनों पर सिमट गई।

खराब शुरुआत के बाद पाक बल्लेबाज चमके
पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही। सलामी बल्लेबाज बाबर आजम एक बार फिर फेल रहे। 9 रनों की पारी खेलकर वह ऑफ स्पिनर एहसान खान का शिकार बने। दूसरे विकेट के लिए फखर जमां और मोहम्मद रिजवान के बीच 116 रनों की साझेदारी हुई। दोनों ने शुरुआत में धीमी बल्लेबाज की, लेकिन पिच पर सेट होने के बाद गेंदबाजों पर टूट पड़े। 41 गेंदों पर 2 छक्के और 3 चौकों की मदद से 53 रन बनाकर फखर पवेलियन लौटे।

अंतिम ओवर में बने 29 रन
हॉन्गकॉन्ग के तेज गेंदबाज एजाज खान ने पारी के आखिरी ओवर में 29 रन खर्च किए। पाकिस्तान के बल्लेबाज खुशदिल शाह पहली दो गेंद पर एक भी रन नहीं बना सके। लेकिन अगली चार गेंदों पर 4 छक्के जड़े। इस बीच गेंदबाज ने एक वाइड गेंद फेंकी और वह चौके के लिए चला गया। पाकिस्तान के लिए विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान 57 गेंदों पर 78 रनों की नाबाद पारी खेली।

ताश के पत्तों की तरह गिरे विकेट
हॉन्गकॉन्ग के बल्लेबाजों ने भारत के खिलाफ अच्छा खेल दिखाया था लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ वह पूरी तरह फेल रहे। तीसरे ओवर में 16 के स्कोर पर टीम को पहला झटका लगा। इसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। 38 रनों को स्कोर पर टीम की पारी सिमट गई। यह टी20 इंटरनेशनल में संयुक्त रूप से 9वां सबसे छोटा स्कोर है। उनका कोई बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाया। पाकिस्तान के लिए लेग स्पिनर शाबाद खान ने 4 और बाएं हाथ के स्पिनर मोहम्मद नवाज ने 3 विकेट लिए।

 

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...