10.6 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeखेलअब कैसे टूटेगा सचिन तेंदुलकर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड? विराट कोहली ने...

अब कैसे टूटेगा सचिन तेंदुलकर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड? विराट कोहली ने रिटायरमेंट लेकर कर दी बड़ी गलती

Published on

नई दिल्ली

विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के साथ ही अब सचिन तेंदुलकर का 100 अंतरराष्ट्रीय शतकों का रिकॉर्ड टूट पाना भी मुश्किल लग रहा है चूंकि अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में ही खेलने वाले कोहली इससे 18 शतक दूर हैं। तेंदुलकर के 100 शतक पूरे होने के बाद 2012 में एक सम्मान समारोह में जब उनसे पूछा गया कि उनका रिकॉर्ड कौन तोड़ सकता है तो उन्होंने बेहिचक दो नाम लिए थे, ‘विराट कोहली और रोहित शर्मा।’

एक के बाद एक दो रिटायरमेंट
दोनों ने इसकी उम्मीदें भी अपने शानदार टेस्ट करियर से जगाई थी लेकिन पिछले एक सप्ताह के भीतर रोहित और विराट दोनों ने पारंपरिक फॉर्मेट से विदा ले ली। पिछले साल दोनों ने टी20 क्रिकेट को अलविदा कह दिया था और अब सिर्फ वनडे खेलेंगे ।

कोहली कैसे तोड़ेंगे रिकॉर्ड?
सचिन तेंदुलकर ने 200 टेस्ट में 51 और 463 वनडे में 49 शतक बनाए थे । वहीं कोहली ने 123 टेस्ट में 30, 302 वनडे में 51 और 125 टी20 मैचों में एक शतक बनाया है और सर्वाधिक शतक बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में वह दूसरे स्थान पर हैं। पूर्व कप्तान रोहित ने टेस्ट में 12, वनडे में 32 और टी20 में पांच समेत कुल 49 शतक लगाए हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की सूची में तेंदुलकर और कोहली के बाद आस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (71) , श्रीलंका के कुमार संगकारा (63) , दक्षिण अफ्रीका के जाक कैलिस (62) और हाशिम अमला (55) , श्रीलंका के माहेला जयवर्धने (54) क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं ।

ये बल्लेबाज भी थे रेस में शामिल
विराट कोहली के समकालीन इंग्लैंड के जो रूट (53), ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ(48) और न्यूजीलैंड के केन विलियमसन (48) भी करियर की ढलान पर हैं और उनके भी शतकों के शतक तक पहुंचने की संभावना नहीं हैं। 36 वर्ष के कोहली की बात करें तो उनकी 2027 में दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले एक दिवसीय विश्व कप में खेलने की प्रबल संभावना है । उससे पहले भारत को 27 वनडे ही खेलने हैं जिनमें बांग्लादेश के खिलाफ अगस्त सितंबर में तीन मैचों की सीरीज शामिल है ।

एशिया कप के बाद अक्तूबर नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी । इसके बाद नवंबर दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है । इनके अलावा न्यूजीलैंड , अफगानिस्तान, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड और श्रीलंका से भी एक दिवसीय सीरीज खेलनी हैं। इनमें देखना होगा कि कोहली विश्व कप से पहले कितनी द्विपक्षीय सीरीज खेलते हैं और उनका प्रदर्शन कैसा रहता है।

Latest articles

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...

सीएम भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी; कहा- ट्रेनिंग लेकर लौटेंगे तो ‘नेशन बिल्डर’ बनकर लाएंगे बदलाव

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के महत्वाकांक्षी शिक्षा मॉडल को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...