5.8 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeखेलइंसान है या पक्षी... बुलेट की रफ्तार से जा रही थी गेंद,...

इंसान है या पक्षी… बुलेट की रफ्तार से जा रही थी गेंद, रविंद्र जडेजा ने उड़ते हुए लपका अद्भुत कैच

Published on

ब्रिजटाउन

भारतीय टीम के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजाकी गिनती दुनिया की सबसे बेहतरीन फील्डर में होती है। गेंद जडेजा के आसपास भी होती है तो बल्लेबाज रन भागने से बचते ही। ऐसा ही कैच के समय भी होता है। अगर गेंद जडेजा की तरफ गई है तो बल्लेबाज पहले मान लेते है कि उसका आउट होना तय है। कई बार तो जडेजा दूर की गेंद को भी छलांग लगाकर पकड़ लेते हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम (WI vs IND) के लिए वनडे सीरीज के पहले मैच में भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया।

जडेजा ने लिया तूफानी कैच
वेस्टइंडीज के लिए युवा बल्लेबाज एलिक एथनाज तेजी से रन बना रहे थे। उन्होंने भारतीय गेंदबाजों पर दवाब बनाना शुरू कर दिया था। 8वें ओवर की 5वीं गेंद पर मुकेश कुमार के खिलाफ उन्होंने झन्नाटेदार कट शॉट खेला। गेंद पॉइंट की ऊपर से जा रही थी। वहां रविंद्र जडेजा फील्डर थे। उन्होंने हवा में उड़ते हुए दोनों हाथों से गेंद को लपक लिया। एथनाज ने 18 गेंदों पर 22 रनों की पारी खेली। उनकी पारी में 3 चौके और एक छक्का शामिल था।

मुकेश कुमार को पहला विकेट
भारतीय टीम के लिए मुकेश कुमार का वनडे में यह पहला मुकाबला है। रविंद्र जडेजा की कैच ने उन्हें पहली सफलता दिला दी। मुकेश ने चंद दिनों पहले ही टेस्ट डेब्यू भी किया था। वेस्टइंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन टेस्ट में बंगाल के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले इस गेंदबाज ने डेब्यू किया था। मुकेश इस दौरे पर एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिन्हें तीनों ही फॉर्मेट के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है।इस मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वेस्टइंडीज को तीसरे ही ओवर में पहला झटका लगा। हार्दिक पंड्या ने काइल मेयर्स को विकेट लेकर टीम इंडिया को यह सफलता दिलाई।

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...