2.4 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेलतेरे कोच को भी जानता हूं… विराट कोहली ने हरप्रीत बरार को...

तेरे कोच को भी जानता हूं… विराट कोहली ने हरप्रीत बरार को ‘धमकाया’, लाइव मैच में बवाल!

Published on

नई दिल्ली

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पंजाब किंग्स के दिग्गज विराट कोहली ने धमाकेदार अर्धशतकीय पारी खेली। विराट कोहली इस मैच में ओपनिंग करते हुए अंत तक नाबाद रहे। विराट आरसीबी के लिए 54 गेंद में 73 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 1 छक्का भी लगाया। अपनी बल्लेबाजी के दौरान विराट कोहली पूरे लय में थे। साथ ही उन्हें जब मौका मिला वह तो अपना अग्रेशन दिखाने से भी नहीं चूके। ऐसा ही कुछ पारी में विराट कोहली का हरप्रीत बरार के साथ बैंटर भी था।

बता दें कि पंजाब किंग्स के लिए जब हरप्रीत बरार गेंदबाजी कर रहे तो विराट कोहली ने उनसे पंजाबी में कुछ बातचीत की। हालांकि, विराट कोहली ने बरार को यह मजाक में कहा, लेकिन सोशल मीडिया पर अब यह तेजी से वायरल हो रहा है। क्योंकि विराट ने जिस अंदाज में हरप्रीत से बात की उससे देखकर पहली नजर में किसी भी लगेगा कि वह गुस्से में बोल रहे थे।

विराट कोहली ने हरप्रीत से क्या कहा?
विराट कोहली ने पंजाबी में हरप्रीत बरार से कहा, ‘मुझे 20 साल हो गए हैं यहां। मैं तुम्हारे कोच को भी जानता हूं। अब लगता है तुम्हारा हाथ सही हो गया है, तो तेज गेंद फेंक कर स्टंप उड़ा देगा।’ हालांकि, हरप्रीत ने विराट कोहली की इस प्रतिक्रिया पर खुद को शांत रखा और ज्यादा कुछ नहीं बोले और फिर से बॉलिंग के लिए अपने छोर पर चले गए।

वहीं इस मुकाबले की बात करें तो आरसीबी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 157 रनों का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में आरसीबी की शुरुआत तो कुछ खास नहीं रही, लेकिन विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने मिलकर मैच को एकतरफा बना दिया। विराट के अलावा पडिक्कल ने 35 गेंद में 61 रनों की पारी खेली। इस तरह आरसीबी ने 18.5 ओवर में मैच को अपने नाम कर लिया।

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...