9.7 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeखेलट्रायल से छूट देने की पेशकश सरकार द्वारा पहलवानों की एकता तोड़ने...

ट्रायल से छूट देने की पेशकश सरकार द्वारा पहलवानों की एकता तोड़ने की कोशिश है: साक्षी मलिक

Published on

नई दिल्ली

ओलिंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक ने कहा कि उसने एशियाई खेलों के ट्रायल से छूट की मांग कभी नहीं की थी। साक्षी का कहना है कि आईओए की तदर्थ समिति ने विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया की तरह उन्हें भी इसकी पेशकश की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि बजरंग और विनेश को ट्रायल से छूट देने की पेशकश सरकार द्वारा पहलवानों की एकता तोड़ने की कोशिश है।

साक्षी, विनेश और बजरंग ने डब्ल्यूएफआई के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर प्रदर्शन की अगुवाई की थी। सिंह को गुरुवार को दिल्ली की एक अदालत से जमानत मिल गई। अमेरिका में अभ्यास कर रही साक्षी ने कहा, ‘आप सभी को पता है कि हमने एशियाई खेलों की तैयारी के लिये सरकार से अतिरिक्त समय मांगा था। हमने ट्रायल दस अगस्त के बाद कराने का अनुरोध किया था। सरकार ने हमें समय भी दिया जिसके बाद हम यहां अभ्यास के लिये आये।’

उन्होंने कहा, ‘पिछले तीन चार दिन में पता चला कि दो भारवर्गों में सीधे प्रवेश दिया जा रहा है। मुझे भी ईमेल करने के लिये कहा गया था ताकि मेरे नाम पर भी विचार हो लेकिन मैंने मना कर दिया। मैं ट्रायल के बिना नहीं जाना चाहती। मैं किसी भी टूर्नामेंट में कभी ट्रायल के बिना नहीं गई और आगे भी नहीं जाऊंगी। हमने बस ट्रायल के लिये अतिरिक्त समय की मांग की थी।’ उन्होंने कहा,‘मैं इतना ही कहना चाहती हूं कि सभी को चयन का मौका मिलना चाहिये।’ इससे पहले एक ट्वीट में उन्होंने आरोप लगाया था कि सरकार ने दोनों को सीधे प्रवेश देकर पहलवानों की एकता तोड़ने की कोशिश की है।

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...