5.8 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeखेलमुझे नहीं पता क्या होगा... WC में भारत को लेकर कपिल देव...

मुझे नहीं पता क्या होगा… WC में भारत को लेकर कपिल देव ने जताई चिंता! इस चीज से रहना होगा सावधान

Published on

नई दिल्ली

भारत आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 में खिताब के दावेदार के रूप में उतरेगा और पूर्व कप्तान कपिल देव ने मंगलवार को कहा कि मेजबान टीम को दोबारा ट्रॉफी जीतने के लिए उम्मीदों के बोझ से निपटना होगा। दो बार के चैंपियन भारत की नजरें पांच अक्टूबर से 19 नवंबर तक होने वाले टूर्नामेंट के दौरान 12 साल के इंतजार के बाद एक और आईसीसी एकदिवसीय विश्व कप जीतने पर टिकी हैं।

कर्नाटक गोल्फ संघ के एक कार्यक्रम के इतर कपिल ने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि क्या होगा। उन्होंने अब तक विश्व कप के लिए टीम की घोषणा भी नहीं की है। भारत हमेशा टूर्नामेंट में प्रबल दावेदार के रूप में उतरता है और ऐसा लंबे समय से है।’ उन्होंने कहा, ‘यह इस पर निर्भर करता है कि टीम चारों तरफ से अपेक्षाओं के दबाव से कैसे निपटती है। हमने स्वदेश में विश्व कप जीता है और मुझे यकीन है कि टीम में चाहे किसी को भी चुना जाए वे दोबारा ऐसा कर सकते हैं। विश्व कप चार साल में होता है और मुझे उम्मीद है कि खिलाड़ी पूरी तरह से तैयार होंगे।’

कपिल ने कहा कि इस समय क्रिकेट के व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए काम के बोझ और चोट प्रबंधन को महत्व दिया जाना चाहिए। विश्व कप 1983 जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान कपिल देव ने कहा, ‘मेरा समय अलग था, हम बामुश्किल इतना क्रिकेट खेलते थे। ये खिलाड़ी अब 10 महीने क्रिकेट खेल रहे हैं। इसलिए चोटों से शरीर का प्रबंधन महत्वपूर्ण है। सभी का शरीर अलग होता है और फिटनेस बरकरार रखने के लिए उन्हें व्यक्तिगत योजनाओं की जरूरत होती है।’

कपिल वेस्टइंडीज की उस टीम के खिलाफ खेले जिसका विश्व क्रिकेट में दबदबा हुआ करता था और उन्होंने उम्मीद जताई कि टीम जल्द ही अपने पुराने गौरवपूर्ण दिन हासिल करेगी। कपिल ने कहा, ‘यह देखकर दुख होता है कि वेस्टइंडीज विश्व कप नहीं खेल रहा है। उनके बिना एकदिवसीय टूर्नामेंट (विश्व कप) की कल्पना करना मुश्किल है। उन्होंने इतने शानदार खिलाड़ी तैयार किए हैं। उम्मीद करता हूं कि वे वापसी करेंगे।’

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...