9.9 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeखेल'अगर मैं उनके करीब हूं तो क्या यह अपराध है...', साक्षी मलिक...

‘अगर मैं उनके करीब हूं तो क्या यह अपराध है…’, साक्षी मलिक के आरोपों पर बोले WFI के नए चीफ संजय सिंह

Published on

नई दिल्ली,

WFI में बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह के जीतने के बाद विरोध का सिलसिला जारी है. महिला पहलवान साक्षी मलिक के कुश्ती त्यागने के फैसले के बाद शुक्रवार को पहलवान बजरंग पूनिया ने पदक वापसी की घोषणा की थी. अब इस मामले में और भी खिलाड़ी जुटने लगे हैं तो वहीं, कुछ पूर्व रेसलर्स ने पहलवानों को करियर पर फोकस करने के लिए कहा है. इसी बीच, WFI के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय सिंह ने भी अपनी बात कही है. उन्होंने कहा कि, अगर मैं उनके (बृज भूषण शरण सिंह) करीब हूं तो क्या यह अपराध है?

जो एथलीट हैं वे तैयारी में जुटेः संजय सिंह
पहलवान साक्षी मलिक के कुश्ती छोड़ने पर WFI के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय सिंह का कहना है, “जो लोग एथलीट हैं उन्होंने तैयारी शुरू कर दी है और जो लोग राजनीति में आना चाहते हैं वे ऐसा कर सकते हैं. यह उनका निजी मामला है, मैं इस बारे में नहीं बोलूंगा.” मैं 12 साल से महासंघ में हूं. सिर्फ इसलिए कि मैं सांसद (बृज भूषण सिंह) का करीबी हूं इसका मतलब यह नहीं है कि मैं एक डमी उम्मीदवार हूं. अगर मैं उनके करीब हूं तो क्या यह अपराध है?…”

पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण ने कही ये बात
वहीं, WFI के पूर्व प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह का कहना है, “कुछ मुद्दों के कारण, देश में राष्ट्रीय या राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिताएं 11 महीने के लिए रुकी हुई थीं. हमने 28 दिसंबर से 31 दिसंबर तक अंडर-15 और अंडर-20 कुश्ती प्रतियोगिताएं आयोजित करने की घोषणा की है.” अगर ये टूर्नामेंट 31 दिसंबर के अंदर आयोजित नहीं हुए तो पहलवानों का पूरा एक साल प्रभावित होगा.”

साक्षी मलिक ने चुनाव परिणाम आने के बाद किया था कुश्ती का त्याग
बता दें कि गुरुवार शाम को कुश्ती का त्याग करते हुए साक्षी ने कहा था कि, हम 40 दिनों तक सड़कों पर सोए और देश के कई हिस्सों से बहुत सारे लोग हमारा समर्थन करने आए. बूढ़ी महिलाएं आईं. ऐसे लोग भी आए, जिनके पास खाने-कमाने के लिए नहीं है. हम नहीं जीत पाए, लेकिन आप सभी का धन्यवाद. उन्होंने कहा कि हमने पूरे दिल से लड़ाई लड़ी, लेकिन WFI का अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का बिजनेस पार्टनर और करीबी सहयोगी संजय सिंह चुना जाता है तो मैं अपनी कुश्ती को त्यागती हूं. इस दौरान साक्षी ने अपने जूते उठाकर मेज पर रख दिए.

सामने आई थी बृज भूषण शरण सिंह की प्रतिक्रिया
उधर, साक्षी मलिक के इस ऐलान के बाद पत्रकारों ने WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह से उनकी प्रतिक्रिया जाननी चाही थी, तो उन्होंने पत्रकारों को सीधा जवाब न देते हुए कहा था, ‘उससे मेरे को क्या लेना-देना भाई… इसके बाद वह भीड़ के बीच से निकल कर चले गए थे. बता दें कि, बृजभूषण शरण सिंह ने चुनाव से पहले ही ऐलान किया था कि संजय सिंह ही जीतेंगे.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...