4 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेलआईपीएल प्लेऑफ की रेस में मुंबई ने हैदराबाद को हराकर बेंगलुरु को...

आईपीएल प्लेऑफ की रेस में मुंबई ने हैदराबाद को हराकर बेंगलुरु को पटका, अब इन तीन की भी बर्बादी पक्की!

Published on

नई दिल्ली:

आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस ने जबरदस्त कमबैक किया है। शुरुआती दो मैच हारने के बाद हार्दिक पंड्या की टीम पॉइंट टेबल में आखिरी नंबर पर थी। अब सनराइजर्स हैदराबाद को लीग के 41वें मैच में 7 विकेट से हराने के बाद मुंबई की टीम टेबल में तीसरे नंबर पर आ गई है। 9 मैचों के बाद मुंबई के 10 पॉइंट है। 12-12 पॉइंट के साथ गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स पहले और दूसरे नंबर पर हैं।

तीन मैचों की कहानी खत्म?
मुंबई इंडियंस की इस जीत के साथ तीन टीमों के लिए प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद लगभग खत्म हो गई है। इसमें चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स शामिल हैं। इन तीनों टीमों के 8 मैच के बाद सिर्फ चार पॉइंट है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए इन तीनों टीमों के 6 में से सभी 6 मुकाबले जीतने हैं। वर्तमान फॉर्म को देखते हुए इन तीनों टीमों का सफर लगभग समाप्त माना जा सकता है।

आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल

टीममैचजीतहारबेनतीजाNRRपॉइंट
GT86201.10412
DC86200.65712
MI95400.67310
RCB85300.47210
PBKS85300.17710
LSG9540-0.05410
KKR83500.2126
RR8260-0.6334
SRH8260-1.3614
CSK8260-1.3924

चार टीमों के 10-10 पॉइंट
मुंबई इंडियंस के अलावा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के भी 10-10 पॉइंट हैं। मुंबई और लखनऊ ने 9-9 मैच खेले हैं जबकि आरसीबी और पंजाब 8-8 मुकाबलों में ही मैदान पर उतरी। अभी तक कोई भी टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंची है। आने वाला हर मुकाबला इन टीमों के लिए अहम रहने वाला है। एक मैच या जीत से कहानी में ट्विस्ट आ सकता है।

केकेआर भी अभी रेस में कायम
कोलकाता नाइट राइडर्स भले ही खराब फॉर्म में चल रही है लेकिन प्लेऑफ में रेस में कायम है। 8 मैचों के बाद केकेआर के 6 पॉइंट हैं। अभी तक मैचों में वह 5 जीत मिलती है तो प्लेऑफ में आसानी से एंट्री मिल जाएगी। अभी लीग राउंड के 29 मुकाबला बचे हुए हैं। गुजरात और दिल्ली को भी प्लेऑफ में जाने के लिए अभी 2-2 जीत चाहिए। चेन्नई, हैदराबाद और राजस्थान के लिए उम्मीद भले ही कम है लेकिन वो दूसरी टीमों का काम खराब कर सकती है।

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...