9.5 C
London
Wednesday, May 13, 2026
HomeखेलIND vs ENG: यशस्वी जायसवाल अपनी आदत से परेशान! गिल से की...

IND vs ENG: यशस्वी जायसवाल अपनी आदत से परेशान! गिल से की शिकायत वीडियो हुआ वायरल

Published on

IND vs ENG:इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल के बल्ले ने खूब आग उगली. इंग्लिश धरती पर अपनी पहली ही टेस्ट पारी में यशस्वी ने महफिल लूट ली. इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली. यशस्वी ने इंग्लैंड में अपना पहला शतक सिर्फ 144 गेंदों में पूरा किया. हालांकि शानदार बल्लेबाजी के बावजूद यशस्वी अपनी एक आदत से काफी परेशान हैं. यशस्वी मैदान पर अपनी इस दिक्कत का जिक्र कप्तान शुभमन गिल से करते दिखे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

यशस्वी अपनी आदत से परेशान

दरअसल, यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में यशस्वी कप्तान गिल से अपनी समस्या का जिक्र करते दिख रहे हैं. वीडियो में यशस्वी को गिल से यह कहते सुना जा सकता है कि वे गेंद खेलते ही आगे निकल आते हैं. यशस्वी ने कहा हां यार बस तू बोलता रह. बुलाता रह. मेरी आदत है आगे जाने की. जवाब में गिल ने यशस्वी को समझाया कि उन्हें बिना कॉल के रन के लिए नहीं दौड़ना चाहिए. इसके जवाब में यशस्वी ने कहा नहीं तू जबरदस्ती रोक रन लेने से. मेरे लिए ठीक रहेगा क्योंकि मेरी आदत है आगे जाने की।

यह भी पढ़िए: PRESIDENT UTTARAKHAND TOUR: आज जनता के लिए खुलेगा राष्ट्रपति निकेतन कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल

गिल-यशस्वी ने की शानदार साझेदारी

लीड्स टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल और कप्तान शुभमन गिल का बल्ला जमकर बोला. दोनों ने शतकीय पारियां खेलीं. दूसरे सत्र में गिल-यशस्वी की जोड़ी ने बिना कोई विकेट गंवाए 123 रन जोड़े. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 129 रन जोड़े जिसकी बदौलत टीम इंडिया 200 रन का आंकड़ा पार करने में सफल रही. यशस्वी ने 159 गेंदों में 101 रन बनाए, जबकि कप्तान गिल 175 गेंदों का सामना करते हुए 127 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं. गिल का साथ ऋषभ पंत 65 रन बनाकर दे रहे हैं.

यह भी पढ़िए: MP Unique Transfer: भ्रष्टाचार में जेल में बंद पटवारी का भी हो गया ट्रांसफर

यह देखना दिलचस्प होगा कि यशस्वी अपनी इस आदत पर कितना काबू पा पाते हैं, क्योंकि उनकी शानदार बल्लेबाजी टीम इंडिया के लिए बेहद अहम है.

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...