12.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेलभारतीय कप्तान मोहम्मद अमान ने ठोका दमदार शतक, जापानी टीम का मार-मारकर...

भारतीय कप्तान मोहम्मद अमान ने ठोका दमदार शतक, जापानी टीम का मार-मारकर तेल निकाल दिया

Published on

शारजाह:

भारतीय अंडर 19 टीम के कप्तान मोहम्मद अमान ने जापान के खिलाफ कमाल कर दिया। उन्होंने एसीसी अंडर 19 एशिया कप में गजब का शतक ठोका। अमान ने 106 बॉल पर अपना शतक पूरा किया। अमान 81 रन पर 2 विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी करने के लिए उतरे थे। उन्होंने काफी समझदारी के साथ बल्लेबाजी की। अमान ने प्रोपर क्रिकेटिंग शॉट्स खेले और रन बनाने में कोई भी जल्दबाजी नहीं की। जब वह एक बार सेट हो गए। उसके बाद उन्होंने अपने असली रंग दिखाए।

122 रन बनाकर नाबाद रहे मोहम्मद अमान
18 साल के मोहम्मद अमान अंत तक नाबाद रहे और उन्होंने 103 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 118 गेंद में नाबाद 122 रन बनाए। अपनी पारी के दौरान अमान ने 7 चौके लगाए। वह भारत की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। जापान अंडर 19 क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया था। ऐसे में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पूरे 50 ओवर खेले और 6 विकेट पर 339 रन ठोक दिए। यह इस अंडर 19 एशिया कप के एडिशन में किसी भी टीम द्वारा सबसे बड़ा स्कोर है।

आयुष म्हात्रे ने भी ठोकी तूफानी फिफ्टी
भारत के ओपनर आयुष म्हात्रे ने 27 गेंद पर इस मैच में अपना अर्धशतक (54 रन) पूरा किया था। आयुष ने अपनी पारी में 6 चौके और 4 छक्के भी लगाए थे। केपी कार्तिक्ये ने भी मिडिल ऑर्डर में आकर अच्छी बल्लेबाजी की। उन्होंने 49 गेंद में 57 रन बनाए। इस एशिया कप का यह सबसे तेज अर्धशतक था। हालांकि वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में फ्लॉप हो गए। उनको स्टार्ट तो अच्छा मिला था। लेकिन वह उसको बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए और सिर्फ 23 रन के स्कोर पर आउट हो गए। जापान को भारत ने 340 रन का बड़ा टारगेट दिया है।

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...