14.2 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeखेलU19 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान... इस प्लेयर को...

U19 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान… इस प्लेयर को मिली कप्तानी

Published on

नई दिल्ली,

अगले साल के शुरुआत में होने वाले अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. टूर्नामेंट के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय टीम की कप्तानी उदय सहारण को सौंपी गई है. साउथ अफ्रीका की मेजबानी में होने वाले अंडर 19 वर्ल्ड कप का आगाज 19 जनवरी को होगा. इस दिन दो मैचों खेले जाएंगे. पहले मैच में आयरलैंड का सामना अमेरिका से और फिर दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज का सामना साउथ अफ्रीका से होगा.

वर्ल्ड कप से पहले खेलेंगे त्रिकोणीय सीरीज
भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 20 जनवरी को खेलेगी. यह टक्कर बांग्लादेश के खिलाफ होगी. इस वर्ल्ड कप से ठीक पहले भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका में ही एक त्रिकोणीय सीरीज भी खेलेनी है. इसमें भारत और साउथ अफ्रीका के अलावा इंग्लैंड तीसरी टीम होगी.इस त्रिकोणीय सीरीज में भी यही भारतीय टीम उतरेगी. यह सीरीज 29 दिसंबर से खेली जाएगी और फाइनल 10 जनवरी को होगा. करीब 9 दिन आराम के बाद भारतीय टीम अंडर 19 वर्ल्ड कप में अपना आगाज करेगी.

ग्रुप स्टेज में नहीं होगा भारत-पाकिस्तान मैच
भारतीय टीम को अंडर 19 वर्ल्ड कप के ग्रुप ए में रखा गया है. इस ग्रुप में उसके साथ बांग्लादेश, आयरलैंड और अमेरिका की टीमें हैं. टूर्नामेंट में भारतीय टीम को अपना दूसरा मैच 25 जनवरी को आयरलैंड और तीसरा मुकाबला 28 को अमेरिका के खिलाफ खेलना है. अंडर 19 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला 11 फरवरी को बेनोनी खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीम भाग लेंगी जिन्हें 4 ग्रुप में बांटा गया है. पाकिस्तान को ग्रुप डी में रखा गया है. ऐसे में ग्रुप स्टेज में भारत-पाकिस्तान का मैच देख पाना नामुमकिन है.

अंडर-9 वर्ल्ड कप के 4 ग्रुप में 16 टीमें
ग्रुप A: भारत, बांग्लादेश, आयरलैंड, अमेरिका.
ग्रुप B: इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्ट इंडीज, स्कॉटलैंड.
ग्रुप C: ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, नामीबिया, ज़िम्बाब्वे.
ग्रुप D: अफगानिस्तान, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, नेपाल.

भारत ने सबसे ज्यादा बार जीता अंडर 19 वर्ल्ड कप
भारतीय टीम अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024 में बतौर डिफेंडिंग चैम्पियन उतरने वाली है. उसने 2020 में इंग्लैंड को हराकर खिताब जीता था. भारत इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है जिसने पांच बार ट्रॉफी जीती है. वह पिछले चार वर्ल्ड कप की फाइनलिस्ट है और दो बार विजेता बनी है. 2016 और 2020 में उसे क्रमश: वेस्टइंडीज और बांग्लादेश से हार झेलनी पड़ी थी.

अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय स्क्वॉड
उदय सहारण (कप्तान), सॉमी कुमार पांडे (उपकप्तान), अर्शिन कुलकर्णी, आदर्श सिंह, रुद्र पटेल, सचिन धस, प्रियांशु मोलिया, मुशीर खान, अरावली अवनीश राव (विकेटकीपर), मुरुगन अभिषेक, इन्नेश महाजन (विकेटकीपर), धनुष गौड़ा, आराध्य शुक्ला, राज लिंबनी और नमन तिवारी.
स्टैंड बाई: प्रेम देवकर, अंश गोसाई, मोहम्मद अमान.
बैकअप खिलाड़ी: दिग्विजय पाटिल, जयंत गोयत, पी विग्नेश और किरन चोरमाले.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...