13 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeखेलभारतीय टीम को खली युवी की कमी! कप्तान ने माना- वर्ल्ड कप...

भारतीय टीम को खली युवी की कमी! कप्तान ने माना- वर्ल्ड कप से पहले छाया संकट

Published on

मुंबई,

वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के साथ ही भारतीय टीम ने अपने वनडे वर्ल्ड कप 2023 का अभियान भी शुरू कर दिया. भारतीय टीम ने सीरीज 2-1 से जरूर जीती, लेकिन अब भी उसके सामने एक मुश्किल चुनौती है, जिसका हल कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ भी अब तक नहीं निकाल सके हैं.

यह गहरा संकट भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर में नंबर-4 बैटिंग पॉजिशन का है. दरअसल, सिक्सर किंग युवराज सिंह ने वनडे वर्ल्ड कप 2019 के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था. वो ही पहले नंबर-4 पर परफेक्ट प्लेयर रहे थे. मगर उनके बाद टीम को इस नंबर के लिए कोई स्थायी बल्लेबाज नहीं मिल सका है.

अब भी नंबर-4 का बल्लेबाज पक्का नहीं
वनडे वर्ल्ड कप इस साल 5 अक्टूबर से भारत में ही खेला जाएगा. इससे पहले भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने भी इस संकट को स्वीकार किया है. उन्होंने मुंबई के एक इवेंट में कहा है कि वनडे में चौथे नंबर पर युवराज सिंह के संन्यास के बाद से कोई बल्लेबाज जम नहीं पाया है. इसके लिए टीम को काफी जूझना पड़ रहा है.

भारत ने हालिया समय में चौथे नंबर पर सूर्यकुमार यादव, अक्षर पटेल, ईशान किशन को आजमाया है, लेकिन कोई कामयाब नहीं रहा है. अभी भी तय नहीं है कि वर्ल्ड कप और इससे पहले एशिया कप में कौनसे खिलाड़ी को नंबर-4 पर बैटिंग में उतारा जाएगा.

चोट के कारण बाहर हैं श्रेयस अय्यर
श्रेयस अय्यर ने पिछले कुछ समय में चौथे नंबर पर खेलते हुए दमदार प्रदर्शन किया है, लेकिन वे अभी चोट के कारण टीम से बाहर हैं. माना जा रहा है कि वो अगस्त-सितंबर में होने वाले एशिया कप से वापसी कर सकते हैं. मगर इसका आधिकारिक स्पष्टिकरण नहीं आया है. श्रेयस ने नंबर चार पर बैटिंग करते हुए 20 मैच खेले, जिसमें 47.35 की औसत से 805 रन बनाए. उनके नाम दो शतक और पांच अर्धशतक रहे.

नंबर-4 की समस्या पर रोहित ने क्या कहा?
रोहित ने नंबर-4 पॉजीशन को लेकर कहा, ‘काफी समय से नंबर-4 हमारे लिए समस्या है. युवी (युवराज सिंह) के बाद कोई भी प्लेयर इस जगह पर जम नहीं सका. मगर लंबे समय बाद श्रेयस ने नंबर-4 पॉजिशन पर अच्छी बैटिंग की. उसका रिकॉर्ड भी अच्छा रहा. बदकिस्मती से चोट के कारण वो परेशान रहा है. वह कुछ समय से बाहर है. ईमानदारी से देखें तो पिछले 4-5 सालों में ऐसा ही हुआ है. काफी सारे खिलाड़ी चोटिल हुए और नए खिलाड़ी आकर खेल रहे होते हैं.’

भारतीय कप्तान रोहित ने कहा, ‘पिछले 4-5 सालों में काफी ज्यादा चोटें देखने को मिली हैं. खिलाड़ियों के चोटिल होने या उपलब्ध नहीं होने पर नए-नए खिलाड़ियों के साथ काम करते हैं. नंबर-4 के लिए मैं यही कहूंगा. इससे पहले जब मैं कप्तान नहीं था तब भी मैं देख रहा था. कई सारे खिलाड़ी आए और गए. लेकिन चोटों ने उन्हें दूर रखा या वे उपलब्ध नहीं थे या उनकी फॉर्म चली गई.’

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...