13.3 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeखेलभारत का महाभयानक बल्लेबाज, 143 गेंदों में जड़ा दोहरा शतक, रवि शास्त्री...

भारत का महाभयानक बल्लेबाज, 143 गेंदों में जड़ा दोहरा शतक, रवि शास्त्री का रिकॉर्ड बाल-बाल बचा

Published on

नई दिल्ली

रणजी ट्रॉफी 2024 सीजन का आगाज आज हुआ। टूर्नामेंट का एक मुकाबला नागालैंड और हैदराबाद के बीच नागालैंड क्रिकेट स्टेडियम में शुरू हुआ। इस मैच में राहुल सिंह गहलोत ने बेजोड़ बैटिंग करते हुए सिर्फ 143 गेंदों में ही दोहरा शतक जड़ दिया। यह रणजी ट्रॉफी इतिहास की सबसे तेज डबल सेंचुरी है। सर्विसेस के लिए खेल चुके राहुल जब आउट हुए तो 157 गेंदों में 214 रन उनके नाम थे, जबकि 23 चौके और 9 छक्के उनके बल्ले से निकले।

बाल-बाल बचा रवि शास्त्री का रिकॉर्ड
उनके बल्ले से जब रनों का अंबार लग रहा था तो लगा वह भारत के पूर्व कोच और मुंबई के महान ऑलराउंडरों में शामिल रवि शास्त्री के सबसे तेज दोहरा शतक के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। हालांकि, ऐसा हुआ नहीं। रवि शास्त्री ने सिर्फ 123 गेंदों में बड़ोदा के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा था। यह आज भी भारतीय रिकॉर्ड है। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था।

मैच के पहले सत्र में दोहरा शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज
हैदराबाद के बल्लेबाज राहुल सिंह गहलौत रणजी ट्रॉफी 2023-24 के इस सीजन में नागालैंड के खिलाफ दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट के शुरुआती दिन राहुल ने 157 गेंदों पर शानदार 214 रन बनाए और उनकी पारी में नौ छक्के और 23 चौके शामिल थे। राहुल, जो पहले सर्विसेज के लिए खेलते थे, ने 143 गेंदों पर दूसरा सबसे तेज प्रथम श्रेणी शतक लगाया और एक छक्के के साथ मील के पत्थर तक पहुंचे। यह हैदराबाद के लिए उनका पहला रणजी ट्रॉफी प्रदर्शन था।

तिलक वर्मा ने भी जड़ दिया शतक
नागालैंड क्रिकेट स्टेडियम में नागालैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, उसका निर्णय उलटा पड़ गया, क्योंकि हैदराबाद ने राहुल की विध्वंसक बैटिंग और तन्मय अग्रवाल के 109 गेंदों में 80 रन की ताबड़तोड़ पारी के दम पर सिर्फ 36.4 ओवरों में ही 235 रन बना लिए थे। जब राहुल आउट हुए तो हैदराबाद ने 53.3 ओवरों में 353 रन बनाए थे। इसमें 214 रन राहुल के थे। उनके आउट होने के बाद टीम के कप्तान तिलक वर्मा ने भी शतक जड़ा और टीम को 400 रनों के पार पहुंचा दिया है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...