14.3 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeखेलभारत के स्टार प्लेयर्स दबाव बनाते हैं... नितिन मेनन ने किन बातों...

भारत के स्टार प्लेयर्स दबाव बनाते हैं… नितिन मेनन ने किन बातों का किया खुलासा

Published on

नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट टीम लगातार दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप हारने के बाद इस वक्त ब्रेक पर चल रही है। जून के महीने में अब टीम के कोई मुकाबले नहीं है। अगले महीने यानी जुलाई में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया वेस्टइंडीज का दौरा करने वाली है। जहां पर भारत 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20 मुकाबले खेलने वाली है।

हालांकि इस बात से हर कोई वाकिफ है कि टीम इंडिया अपील करने में कोई कसर नहीं छोड़ती। सिराज से लेकर विराट कोहली तक हर कोई जमकर अपील करता है, जिससे कहीं ना कहीं अंपायर्स पर भी दबाव बनता है। ऐसे में अब भारत के ही अंपायर ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को लेकर बड़ा बयान दिया है।

नितिन मेनन ने भारतीय खिलाड़ियों को लेकर दिया बयान
भारतीय अंपायर नितिन मेनन पिछले कुछ साल में अपनी शानदार अंपायरिंग के चलते चर्चा में आए हैं। वह आईसीसी एलीट पैनल का हिस्सा हैं। इतना ही नहीं बल्कि वह एशेज में अंपायरिंग भी करने वाले हैं। हालांकि मेनन ने एक ऐसा बयान दिया है जिससे तहलका मच गया। उन्होंने इस बात का खुलासा किया है कि टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी उनपर फैसलों को लेकर दबाद बनाते हैं।

उन्होंने पीटीआई से कहा, ‘ जब टीम इंडिया भारत में खेलता है तो बहुत हाइप होती है, भारतीय टीम में कई बड़े खिलाड़ी हमेशा आप पर दबाव बनाने की कोशिश करते हैं, वे हमेशा उन 50-50 फैसलों को अपने पक्ष में लेने की कोशिश करते हैं लेकिन अगर हम दबाव वाली स्थिति में नियंत्रण में हैं, तो हम इस पर ध्यान नहीं देते कि वे क्या करने की कोशिश कर रहे हैं।’ आपको बता दें कि नितिन मेनन मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं और वह 2020 जून से 15 टेस्ट, 24 एकदिवसीय और 20 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में अंपायरिंग कर चुके हैं।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...