15.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeखेलरेलिंग लांघकर विराट कोहली से गले मिलना पड़ा भारी, मैदान से थाने...

रेलिंग लांघकर विराट कोहली से गले मिलना पड़ा भारी, मैदान से थाने ले गई पुलिस

Published on

इंदौर

भारत और अफगानिस्तान के बीच इंदौर में रविवार को खेले गए दूसरे टी-20 के दौरान सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए एक शख्स मैदान के भीतर घुस गया। विराट कोहली के इस जबरा फैन ने होलकर स्टेडियम के मैदान में फील्डिंग कर रहे अपने फेवरेट क्रिकेटर को गले लगा लिया। आनन-फानन में युवक को मैदान से बाहर ले जाने के बाद हिरासत में लेकर तुकोगंज पुलिस थाने भेज दिया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि युवक के पास मैच का टिकट था और उसने नरेंद्र हिरवानी गेट से होलकर स्टेडियम में प्रवेश किया था। उन्होंने बताया कि युवक कोहली का बड़ा प्रशंसक प्रतीत होता है और वह 35 वर्षीय खिलाड़ी से मिलने की ख्वाहिश के साथ दर्शक दीर्घा की जाली फांदकर मैदान में घुसा था। अधिकारी ने बताया कि युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और पूछताछ के आधार पर मामले में आगामी कदम उठाए जाएंगे।

मैच की बात करें तो यशस्वी जायसवाल और शिवम दुबे के अर्धशतकों की मदद से भारत ने अफगानिस्तान को 26 गेंद शेष रहते हुए छह विकेट से हराकर श्रृंखला में 2-0 से अजेय बढ़त बनाई। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 172 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। भारत ने 15.4 ओवर में चार विकेट पर 173 रन बनाकर जीत दर्ज की। तीसरा और अंतिम मैच 17 जनवरी को बेंगलुरु में खेला जाएगा।

34 गेंद पर पांच चौकों और छह छक्कों की मदद से 68 रन बनाने वाले यशस्वी जायसवाल और पांच चौके-चार छक्के के बूते 32 गेंद पर नाबाद 63 रन की पारी खेलने वाले शिवम दुबे भारत की जीत के असल शिल्पकार रहे। मगर चार ओवर में 17 रन देकर दो विकेट चटकाने वाले बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पिछले 14 महीने में अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे विराट कोहली (16 गेंद पर 29 रन) अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए। उन्होंने तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक की गेंद पर मिड ऑफ पर कैच दिया।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...