4 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेलजसप्रीत बुमराह ने दिग्गज लसिथ मलिंगा की बराबरी की, चहल और भुवनेश्वर...

जसप्रीत बुमराह ने दिग्गज लसिथ मलिंगा की बराबरी की, चहल और भुवनेश्वर का रिकॉर्ड भी तोड़ा

Published on

हैदराबाद:

मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबला खास नहीं रहा। हैदराबाद के बल्लेबाज स्ट्रगल कर रहे थे लेकिन इसके बाद भी बुमराह के 4 ओवर में 39 रन बने। हालांकि उन्हें अपने स्पेल के आखिरी गेंद पर विकेट मिला। बुमराह ने विस्फोटक हेनरिक क्लासेन को आउट किया। 71 रन बनाने वाले क्लासेन का कैच तिलक वर्मा ने लपका।

बुमराह ने की मलिंगा की बराबरी
आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड लसिथ मलिंगा के नाम था। संन्यास लेने के समय मलिंगा आईपीएल में भी सबसे ज्यादा 170 विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। अब जसप्रीत बुमराह ने उनकी बराबरी कर ली है। 122 मैच में मलिंगा ने 2827 गेंद डाले और 170 बल्लेबाजों को आउट किया। बुमराह ने 138 मैच में 3173 गेंद डालकर 170 विकेट पूरे किए हैं। मलिंगा की इकोनॉमी 7.14 और बुमराह की 7.32 है।

टी20 में बुमराह के 300 विकेट पूरे
जसप्रीत बुमराह ने हेनरिक क्लासेन को आउट करने के साथ ही टी20 क्रिकेट में 300 विकेट पूरे कर लिए हैं। वह भुवनेश्वर कुमार के बाद ऐसा करने वाले भारत के दूसरे तेज गेंदबाज हैं। बुमराह ने अपने 238वें टी20 मैच में यह उपलब्धि हासिल की। 2013 में बुमराह ने महाराष्ट्र के खिलाफ अपना पहला टी20 मैच गुजरात के लिए खेला था। बुमराह और भुवी के अलावा युजवेंद्र चहल, रविचंद्रन अश्विन और पीयूष चावला के नाम भी इस फॉर्मेट में 300 से ज्यादा विकेट हैं।

टी20 में सर्वाधिक विकेट लेने भारतीय
373- युजवेंद्र चहल
319- पीयूष चावला
318- भुवनेश्वर कुमार
315- रविचंद्रन अश्विन
300- जसप्रीत बुमराह
285- अमित मिश्रा

सबसे तेज 300 विकेट लेने वाले भारतीय
जसप्रीत बुमराह टी20 में सबसे मैच में 300 विकेट लेने वाले भार के गेंदबाज बन गए हैं। हालांकि दुनिया में वह 5वें नंबर पर हैं। श्रीलंका वानिंदु हसरंगा ने 208 मैचों में 300 विकेट पूरे किए थे। तेज गेंदबाज में 211 मैच में ऑस्ट्रेलिया के एंड्रयू टाई ने 300 विकेट लेने का कारनामा किया था। अफगानिस्तान के राशिद खान और श्रीलंका के लसिथ मलिंगा का नाम भी बुमराह से ऊपर इस लिस्ट में है।

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...