8.3 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेलजसप्रीत बुमराह ने जॉइन किया मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड, इस मुकाबले से...

जसप्रीत बुमराह ने जॉइन किया मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड, इस मुकाबले से करेंगे कमबैक!

Published on

नई दिल्ली,

पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस (MI) का प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में कुछ खास नहीं रहा है. मुंबई इंडियंस ने अब तक चार में से तीन मुकाबले गंवाए हैं. अब हार्दिक पंड्या की अगुवाई में मुंबई इंडियंस को अपना अगला मुकाबला 7 अप्रैल (सोमवार) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेलना है.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है. तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस के स्क्वॉड को जॉइन कर लिया है. मुंबई इंडियंस ने इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. बुमराह भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) की मेडिकल टीम से मंजूरी के बाद टीम से जुड़े हैं.

जसप्रीत बुमराह आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में भी खेल सकते हैं. स्पोर्ट्स टुडे को सूत्रों ने बताया कि बुमराह ने कल (5 अप्रैल) एक अभ्यास मैच खेला लिया था. वो शायद आज (6 अप्रैल) एक और प्रैक्टिस मैच खेलेंगे. अगर सब कुछ ठीक रहा तो फैन्स उन्हें आरसीबी के खिलाफ मैच में खेलते हुए देख सकते हैं. अगर वो आरसीबी के खिलाफ नहीं खेलते हैं, तो वो 13 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करेंगे.

जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति मुंबई इंडियंस को साफ खलती नजर आई. बुमराह की अनुपस्थिति में मुंबई इंडियंस ने सत्यनारायण राजू और अश्विनी कुमार जैसे युवा तेज गेंदबाजों को डेब्यू का मौका दिया. साथ ही ट्रेंट बोल्ट और दीपक चाहर ने तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई की. कप्तान हार्दिक पंड्या लाइन-अप में अन्य तेज गेंदबाजी विकल्प के तौर पर मौजूद रहे.

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...