12.5 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeखेलमुस्कुराते रहो और… टेस्ट टीम से ड्रॉप होने के बाद सरफराज खान...

मुस्कुराते रहो और… टेस्ट टीम से ड्रॉप होने के बाद सरफराज खान की प्रतिक्रिया आई, इंग्लैंड पहुंच गए

Published on

नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी है। दोनों टीमें 20 जून से शुरू होने वाले पहले टेस्ट में आमने-सामने होंगी। युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को कप्तानी की जिम्मेदारी मिली है। रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास के बाद टीम में कई युवा खिलाड़ियों को जगह मिली है। इसके साथ ही 7 साल बाद करुण नायर की भी वापसी हुई है।

सरफराज को नहीं मिली जगह
टीम चयन में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि सरफराज खान को जगह नहीं मिली। युवा बल्लेबाज सरफराज ने पिछले साल भारत के लिए टेस्ट डेब्यू किया था। न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने शतक भी लगाया। सरफराज को 2024-25 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए टीम में शामिल किया गया था, लेकिन उन्हें पांचों टेस्ट में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। अब उन्हें टीम से ही ड्रॉप कर दिया गया है।

पहली बार सरफराज की प्रतिक्रिया आई
टीम इंडिया से ड्रॉप होने पर सरफराज खान ने प्रतिक्रिया दी है। उन्हें टेस्ट के लिए जगह नहीं मिली है लेकिन इंडिया ए की टीम में शामिल हैं। इंग्लैंड लायंस के खिलाफ इंडिया ए को दो चार दिवसीय मैच खेलने हैं। इसके लिए पहले दल इंग्लैंड पहुंच गया है। इसमें सरफराज भी शामिल हैं। उन्होंने अपनी फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- मुस्कुराते रहो और आगे बढ़ते रहो।

सरफराज का टेस्ट करियर
सरफराज खान ने अभी तक भारत के लिए 6 टेस्ट खेले हैं। इसमें उनके नाम 37 की औसत से 371 रन है। उनके नाम एक शतक और तीन फिफ्टी है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट की बात करें तो सरपराज ने 54 मुकाबले खेले हैं। इसमें 65.61 की औसत से 4593 रन मारे हैं। उनके नाम 16 शतक और 14 फिफ्टी हैं। नवंबर के बाद सरफराज ने कोई भी प्रोफेशनल मैच नहीं खेला है।

Latest articles

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

अमृतसर में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल की बैठक में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान, जल बंटवारे पर रखेंगे पंजाब का पक्ष

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान आज एक बेहद...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...