9.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeखेलटी20 विश्व कप के लिए इंग्लैंड क्रिकेट टीम में हुई किरोन पोलार्ड...

टी20 विश्व कप के लिए इंग्लैंड क्रिकेट टीम में हुई किरोन पोलार्ड की एंट्री, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी

Published on

लंदन

वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान किरोन पोलार्ड अगले साल कैरेबियाई सरजमीं और अमेरिका में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए इंग्लैंड के कोचिंग स्टाफ से जुड़ेंगे। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट (ईसीबी) ने रविवार को इसकी घोषणा की। पोलार्ड ने अप्रैल 2022 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था। वह उस वेस्टइंडीज टीम का हिस्सा थे जिसने 2012 टी20 विश्व कप जीता था।

उन्होंने अपने करियर में 637 टी20 मैच खेले हैं। ईसीबी ने मीडिया विज्ञप्ति में कहा, ‘वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान किरोन पोलार्ड को अगले साल वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के लिए इंग्लैंड पुरुष कोचिंग टीम में नियुक्त किया गया है।’

इसमें कहा गया, ‘पोलार्ड टी20 विश्व कप के लिए इंग्लैंड पुरुष टीम में सहायक कोच के तौर पर जुड़ेंगे और स्थानीय हालात की जानकारी मुहैया करायेंगे।’ पोलार्ड ने 63 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में वेस्टइंडीज की कप्तानी की है। उन्होंने 101 मैच में 1569 रन बनाये और 42 विकेट झटके।

यह ऑल राउंडर मुंबई इंडियंस टीम का भी अहम हिस्सा था जिसने रोहित शर्मा की कप्तानी में पांच इंडियन प्रीमियर लीग खिताब जीते थे। पोलार्ड हालांकि मुंबई इंडियंस टीम को छोड़ चुके हैं लेकिन वह अब भी फ्रेंचाइजी क्रिकेट में सक्रिय हैं और हाल में त्रिनबागो नाइट राइडर्स को कैरेबियाई प्रीमियर लीग के फाइनल तक ले गए थे।

बता दें कि किरोन पोलार्ड टी20 क्रिकेट के धुरंधर खिलाड़ी माने जाते हैं। हालांकि, वह वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड के साथ विवादों के चलते अपने करियर के पिक पर इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया, लेकिन वह दुनियाभर के टी20 लीग में खेलना जारी रखा है।फ्रेंचाइजी लीग क्रिकेट में उनके लगातार दमदार प्रदर्शन के कारण ही वह टी20 क्रिकेट में एक बड़ा नाम बने और बारी है कि वह इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी प्रतिभा को लोहा मनवा कर एक बार फिर से अपनी धाक जमाए।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...