8.3 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेलमैदान पर फेल हो रहे थे केकेआर के बल्लेबाज, स्टैंड्स में उतरता...

मैदान पर फेल हो रहे थे केकेआर के बल्लेबाज, स्टैंड्स में उतरता जा रहा था सुहाना खान का चेहरा

Published on

आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स की बैटिंग मुंबई इंडियंस के खिलाफ फेल रही। पहले ही ओवर में सुनील नरेन को ट्रेंट बोल्ट ने बोल्ड किया। दूसरे ओवर में क्विंटन डिकॉक आउट हो गए। इसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला चलता रहा। 50 रनों के अंदर ही केकेआर के 5 बल्लेबाज पवेवियन लौट चुके थे। इस मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स को सपोर्ट करने उनके मालिक शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी पहुंची थी।

मुंबई की बॉलिंग का जवाब नहीं
कोलकाता नाइटराइडर्स के बल्लेबाजों के पास मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों का जवाब नहीं था। टीम का कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल पाए। 116 रनों पर टीम की पारी 17वें ओवर में ही सिमट गई।

सुहाना खान का चेहरा उतरा
सुहाना खान अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए वानखेड़े स्टेडियम पहुंची। लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाजों का प्रदर्शन देखकर उनका चेहरा उतरा गया। कोलकाता नाइटराइडर्स के ज्यादातर बल्लेबाजों ने अपना विकेट फेंक दिया। विकेट गिरने के बीच भी वह बड़ा शॉट खेलने की कोशिश करते जा रहे थे। अपनी टीम की बैटिंग देखकर सुहाना ने हाथ से अपना चेहरा ढंक लिया।

116 रनों पर पारी सिमटी
डिफेंडिंग चैंपियंस केकेआर की पारी मुंबई के खिलाफ सिर्फ 116 रनों पर सिमट गई। अंगक्रिश रघुवंशी ने कोलकाता के लिए सबसे ज्यादा 26 रनों की पारी खेली। उनके अलावा चार बल्लेबाजों ने दहाई का आंकड़ा पार किया लेकिन कोई भी बड़ी पारी नहीं खेल पाया।मुंबई इंडियंस ने 6 गेंदबाजों को आजमाया और सभी को सफलता मिली। डेब्यू कर रहे अश्वनी कुमार सबसे सफल रहे। 3 ओवर में 24 रन देकर उन्होंने 4 विकेट झटके।

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...