4 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेलकेकेआर के बड़े-बड़े धुरंधर हुए फेल, शुभमन गिल के गुजरात टाइटंस ने...

केकेआर के बड़े-बड़े धुरंधर हुए फेल, शुभमन गिल के गुजरात टाइटंस ने घर में घुस कर धो डाला

Published on

कोलकाता:

शुभमन गिल और साईं सुदर्शन की दमदार फिफ्टी के बाद कसी हुई गेंदबाजी से गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइटराइडर्स को उसके घर में 39 रन से हरा दिया। मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की टीम ने निर्धारित 20 ओवर के खेल में 3 विकेट के नुकसान पर 198 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में केकेआर 20 ओवर में 159 रन ही बना पाई। इस तरह गुजरात ने इस सीजन में अपनी छठी जीत दर्ज करते हुए 12 अंक के साथ प्लेऑफ की तरफ से मजबूती से कदम बढ़ा दिए हैं। वहीं केकेआर की इस सीजन में 5वीं हार है।

गुजरात के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी। टीम ने सिर्फ 2 रन के स्कोर पर रहमानुल्लाह गुरबाज के रूप में अपना पहला विकेट गंवा दिया था। हालांकि, इसके बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे और सुनील नरेन ने कुछ के देर के लिए पारी को संभाला, लेकिन नरेन अपनी पारी को तेज करने की कोशिश में 17 रन बनाकर आउट हो गए। नरेन के आउट होते ही केकेआर दबाव में आ गई। विकेट बचाकर तेज गति से रन बनाने की कोशिश में वेंकटेश अय्यर ने भी अपना विकेट सस्ते में गंवा बैठे। अय्यर 19 गेंद में 14 रन ही बना पाए।

अजिंक्य रहाणे की फिफ्टी गई बेकार
केकेआर की तरफ से अजिंक्य रहाणे ने 36 गेंद में 50 रनों की पारी खेली, लेकिन उनकी यह अर्धशतकीय पारी केकेआर को हार से नहीं बचा पाई। रहाणे को छोड़ दिया जाए तो मिडिल ऑर्डर में आंद्रे रसेल और रिंकू सिंह पूरी तरह से संघर्ष करते हुए दिखे। एक बार रसेल ने रिस्क लेते हुए हाथ खोलने की कोशिश की, लेकिन 15 गेंद में 21 रन पर उनकी पारी समाप्त हो गई।

आंद्रे रसेल के आउट होने के बाद रिंकू सिंह एक उम्मीद की किरन थे, लेकिन उन्होंने भी बुरी तरह से निराश किया। रिंकू 14 गेंद में 17 रन ही बना पाए। इसके अलावा रमनदीप सिंह 1 और मोइन अली शून्य पर आउट होकर अपनी टीम को निराश किया। इंपैक्ट सब के रूप में बल्लेबाजी के लिए उतरे अंगकृष रघुवंशी ने जरूर एक दो आकर्षक शॉट लगाए, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। रघुवंशी केकेआर के लिए 13 गेंद में 27 रन बनाकर नाबाद रहे।

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...