10.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeखेलकोहली फैमिली इमरजेंसी के चलते भारत लौटे, ये स्टार खिलाड़ी टेस्ट सीरीज...

कोहली फैमिली इमरजेंसी के चलते भारत लौटे, ये स्टार खिलाड़ी टेस्ट सीरीज से बाहर

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय टीम इस समय तीनों फॉर्मेट की सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका के दौरे पर है. दोनों टीमों के बीच टी20 और वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं, वहीं टेस्ट सीरीज का आयोजन बाकी है. अब टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को तगड़ा झटका लगा है. ओपनर बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ इंजरी के चलते दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं.

किंग कोहली को क्या हुआ?
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी फैमिली इमरजेंसी के चलते भारत लौट आए हैं. ऐसे में कोहली प्रिटोरिया में चल रही तीन दिवसीय इंट्रा-स्क्वॉड गेम में भाग नहीं ले पाए हैं. बीसीसीआई सूत्रों का कहना है कि कोहली 26 दिसंबर से सेंचुरियन में शुरू होने वाले पहले टेस्ट के लिए समय पर जोहानिसबर्ग वापस आ जाएंगे.

विराट कोहली लगभग तीन दिन पहले मुंबई के लिए रवाना हुए. उन्होंने इसके लिए बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट से अनुमति ले ली थी. कोहली के शुक्रवार (22 दिसंबर) को साउथ अफ्रीका लौटने की उम्मीद है. उधर 26 साल के गायकवाड़ को 19 दिसंबर को पोर्ट एलिजाबेथ में साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान उंगली में चोट लग गई थी. वह इस चोट से पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं.

शमी पहले ही हो चुके बाहर
उधर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पहले ही टेस्ट सीरीज से बाहर हो चुके हैं. वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 24 विकेट लेने वाले मोहम्मद शमी जिनकी टेस्ट सीरीज में भागीदारी फिटनेस पर निर्भर थी, उनको बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने खेलने की मंजूरी नहीं दी. ऐसे में वर्ल्ड कप का यह स्टार गेंदबाज दो टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो गया.

साउथ अफ्रीका के लिए 2 टेस्ट के लिए भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, मो. शमी, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), प्रसिद्ध कृष्णा.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...