4.7 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेलचल-चल निकल... हर्षित राणा की लहराती गेंद से चारों खाने चित हो...

चल-चल निकल… हर्षित राणा की लहराती गेंद से चारों खाने चित हो गए मार्करम, सेलिब्रेशन से हो ना जाए बवाल

Published on

कोलकाता:

आईपीएल 2025 के 21वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से हो रहा है। ईडन गार्डन्स पर खेले जा रहे इस मुकाबले में लखनऊ की टीम ने कमाल की शुरुआत की। पारी के 10 ओवर तक लखनऊ का कोई विकेट नहीं गिरा। एडन मार्करम और मिचेल मार्श की जोड़ी ने जमकर केकेआर के गेंदबाजों को धोया। लेकिन 11वें ओवर में हर्षित राणा ने जैसे-तैसे लखनऊ की वापसी कराई।

हर्षित ने कराई वापसी
केकेआर के लिए 11वें ओवर की जिम्मेदारी हर्षित राणा ने संभाली। इस ओवर की पहली ही गेंद पर एडन मार्करम ने एक कमाल का शॉट खेला। एक चौका खाने के बाद हर्षित ने कमाल की वापसी की। हर्षित ने अगली ही गेंद पर एक कटर गेंद फेंकी और उन्होंने मार्करम के डंडे उखाड़ दिए। इस तरह से मैच में मार्करम 28 गेंदों पर 47 रन बनाकर आउट हो गए। इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के लगाए।

हर्षित ने मार्करम को आउट करने के बाद गजब का सेलिब्रेशन भी किया। हर्षित ने मार्करम की तरफ इशारा करते हुए उन्हें मैदान से बाहर जाने के लिए कहा। अब देखना होगा कि बोर्ड इस सेलिब्रेशन को किस तरह से लेता है। हाल ही में आईपीएल में दो बार नोटबुक सेलिब्रेशन करने के चलते दिग्वेश राठी पर बीसीसीआई ने जुर्माना ठोका था।

जमकर हुई केकेआर की पिटाई
मैच के पहले 10 ओवर में केकेआर के गेंदबाजों को लखनऊ के ओपनर्स ने जमकर धोया। पहले 10 ओवर में बिना विकेट खोए लखनऊ के ओपनर्स ने 95 रन बोर्ड पर टांग दिए। मार्करम ने 26 गेंद पर 43 रन बनाए थे। वहीं मिचेल मार्श भी 48 रन बनाकर खेल रहे थे। हालांकि जैसे-तैसे हर्षित राणा ने लखनऊ की टीम को पहला झटका दे दिया।

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...