2.4 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेललखनऊ ने रोमांचक मुकाबले में राजस्थान को 2 रनों से हराया, आवेश...

लखनऊ ने रोमांचक मुकाबले में राजस्थान को 2 रनों से हराया, आवेश ने किया कारनामा

Published on

लखनऊ सुपर जायंट्स ने शनिवार को राजस्थान रॉयल्स को रोमांचक मुकाबले में दो रन से हराया। सवाई मानसिंह स्टेडियम में आईपीएल 2025 के 36वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 180 रन बनाए। इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 178 रन ही बना सकी। राजस्थान को आखिरी ओवर में जीत के लिए नौ रन चाहिए थे लेकिन टीम 6 रन ही बना सकी। आवेश खान ने आखिरी ओवर में हेटमायर को आउट करके नौ रन डिफेंड की। लखनऊ की जारी सीजन में ये पांचवीं जीत है, जबकि राजस्थान को छठवीं हार मिली है।

181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स को दमदार शुरुआत मिली है। वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल के बीच 85 रन की साझेदारी हुई। वैभव को मार्करम ने स्टंप आउट किया। सूर्यवंशी 20 गेंद में 34 रन बनाकर आउट हुए। नितीश राणा 8 रन ही बना सके। यशस्वी जायसवाल 52 गेंद में 74 रन ही बना सके। रियान पराग ने 26 गेंद में 39 रन की पारी खेली। शिमरन हेटमायर आखिरी ओवर में आउट हुए। उन्होंने सात गेंद में 12 रन बनाए। शुभम दूबे ने तीन और जुरेल ने 6 रन बनाए। लखनऊ के लिए आवेश खान ने तीन विकेट लिए।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने मिचेल मार्श (4) और निकोलस पूरन (11) के विकेट पावरप्ले में ही गंवा दिए। कप्तान ऋषभ पंत 9 गेंद में तीन रन बनाकर आउट हुए। एडन मार्करम 45 गेंद में 66 रन बनाकर आउट हुए। आयुष बदोनी 34 गेंद में 50 रन बनाकर पवेलियन लौटे। आयुष बदोनी ने 34 गेंद में 50 रन की पारी खेली। अब्दुल समद ने आखिरी ओवर में चार छक्के लगाए। समद 10 गेंद में 30 रन बनाकर नाबाद लौटे।

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...