11.1 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeखेलघूम फिर कर एमएस धोनी ही... सीएसके ने क्यों किसी दूसरे खिलाड़ी...

घूम फिर कर एमएस धोनी ही… सीएसके ने क्यों किसी दूसरे खिलाड़ी को नहीं बनाया कप्तान? ये है असली वजह

Published on

नई दिल्ली:

आईपीएल 2025 के बीच में एक बड़ी खबर आई कि चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी अब महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से करते हुए नजर आएंगे। रुतुराज गायकवाड चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी कोहनी में फ्रैक्चर हुआ है। आखिरी बार सीएसके ने साल 2023 में धोनी की कप्तानी में ही आईपीएल का खिताब जीता था। लेकिन फिर धोनी ने कप्तानी छोड़ दी। अब सवाल यह है कि आखिर सीएसके की टीम ने फिर से धोनी को ही कप्तानी के लिए क्यों चुना।

सीएसके का बड़ा फैसला
एमएस धोनी के हाथ में कप्तानी आने के बाद सीएसके के फैंस को एक बार फिर से उम्मीद होगी कि टीम की फॉर्म अब मौजूदा सीजन में ठीक हो जाएगी। सीएसके के लिए यह सीजन कुछ खास नहीं रहा है। टीम ने अब तक पांच मैच खेले हैं, जिनमें से सिर्फ एक में जीत मिली है। पहले मैच में सीएसके ने मुंबई इंडियंस को हराया था। लेकिन इसके बाद टीम लगातार चार मैच हार गई। टीम के पास अभी सिर्फ दो अंक हैं और वह अंक तालिका में नौवें नंबर पर है।

धोनी ही क्यों बनाए गए कप्तान?
अब बड़ा सवाल यही है कि धोनी को ही आखिर क्यों सीएसके का नया कप्तान बनाया गया। दरअसल सीएसके के पूरे स्क्वॉड में ऐसा कोई भी चेहरा नहीं है जिसे गायकवाड़ की जगह कप्तान बनाया जा सके। ज्यादातर खिलाड़ी या तो नए हैं या फिर ऐसे हैं जिन्हें कप्तानी का कोई अनुभव नहीं है। 2022 में एमएस धोनी ने कप्तानी छोड़ दी थी। तब रविंद्र जडेजा को टीम का नया कप्तान बनाया गया था।

लेकिन टीम के खराब प्रदर्शन के बाद जडेजा ने कप्तानी छोड़ दी। फिर से धोनी को कमान सौंपी गई। इसके बाद भी टीम कुछ खास नहीं कर पाई। हालांकि, 2023 में धोनी की कप्तानी में टीम ने पांचवीं बार आईपीएल का खिताब जीत लिया। अब यह देखना होगा कि धोनी के फिर से कप्तान बनने पर टीम कैसा प्रदर्शन करती है।

कैसा है कप्तानी रिकॉर्ड?
एमएस धोनी आईपीएल में सीएसके के लिए 226 मैचों में कप्तानी कर चुके हैं। इनमें से टीम ने 133 में जीत हासिल की है, जबकि 91 में हार का सामना किया है। सीएसके ने धोनी की कप्तानी में पांच बार खिताब जीता है। सीएसके का अगला मुकाबला केकेआर से चेन्नई में होगा। इस मैच में धोनी ही कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। धोनी ने CSK को पांच आईपीएल खिताब जिताए हैं। उनकी कप्तानी में टीम ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। धोनी को दुनिया के सबसे बेहतरीन कप्तानों में से एक माना जाता है।

Latest articles

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

​भोपाल में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर पशु चिकित्सक की पत्नी की मौत

​निशातपुरा के संजीव नगर कॉलोनी की घटना, फोन पर बात करने के दौरान बिगड़ा...

भोपाल में सनसनीखेज वारदात: लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला कर खुदकुशी की कोशिश

​पिपलानी थाना क्षेत्र के सोनागिरि की घटना ​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक...

पर्यटन यात्रा और होटल प्रबंधन सहित सभी पारंपरिक विषयों में सहशिक्षा अध्ययन सुविधा

वाणिज्य और राजनीतिविज्ञान में पीएच डी हेतु शोध केन्द्र भोपाल। बाबूलाल लाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...