14.2 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeखेलमेहरारू संग साउथ अफ्रीका पहुंचे मुकेश कुमार, हनीमून छोड़कर टीम इंडिया के...

मेहरारू संग साउथ अफ्रीका पहुंचे मुकेश कुमार, हनीमून छोड़कर टीम इंडिया के लिए खेलेंगे T-20 सीरीज

Published on

डरबन:

अभी मुकेश कुमार के हाथों की मेंहदी का रंग भी नहीं छूटा था कि उन्होंने अपनी नई नवेली दुल्हनियां को अकेला छोड़कर बेंगलुरु की फ्लाइट पकड़ ली थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टी-20 मैच जो खेलना था। अब मुकेश साउथ अफ्रीका भी पहुंच चुके हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि इस बार अकेले नहीं बल्कि बीवी दिव्या भी साथ हैं। शादी के बाद अमूमन कपल्स हनीमून मनाने जाते हैं। भीड़भाड़ से दूर किसी नई जगह पर क्वालिटी टाइम बीताते हैं, लेकिन अपने देसी बॉय मुकेश तो मेहरारू को लेकर टीम इंडिया के साउथ अफ्रीका दौरे का ही हिस्सा बन गए। अब फ्लाइट से बाहर निकलने के बाद एयरपोर्ट पर इस न्यूली मैरिड कपल की कई तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रहीं हैं। यूजर टीम इंडिया के इस उभरते सुपरस्टार की फोटोज पर कमेंट कर रहे हैं। कोई शादी के बाद पहले विदेशी दौरे की शुभकामनाएं दे रहा है तो कोई इसे ही हनीमून बता रहा।

पहली नजर का प्यार
क्रिकेटर मुकेश के करीबी दोस्तों की माने तो करीब साढ़े चार साल पहले मुकेश कुमार अपने चचेरे भाई के ससुराल छपरा में किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शरीक होने गए थे, वहीं उन्हें चचेरे भाई की साली दिव्या को पहली बार देखा। बताते हैं कि पहली नजर में ही दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे। पहले दोस्ती हुई और फिर धीरे-धीरे ये दोस्ती कब प्यार में बदल गई पता ही नहीं चला। चार साल की डेटिंग के बाद 28 नवंबर को गोरखपुर में एक निजी समारोह में दोनों लव बर्ड्स ने शादी कर ली।

दिव्या लेकर आईं लेडीलक
बिहार के छोटे से शहर गोपालगंज के एक गांव से निकलकर टीम इंडिया तक पहुंचना मुकेश कुमार के लिए कभी आसान नहीं रहा। उन्होंने लंबा संघर्ष किया। पैतृक काकड़ कुंड गांव की गलियों में क्रिकेट खेला फिर पश्चिम बंगाल के साथ जुड़े। घरेलू क्रिकेट में जमकर पसीना बहाया। रणजी ट्रॉफी, दलीप ट्रॉफी में सफलता के झंडे गाड़े। दमदार रिकॉर्ड्स के बूते पहले आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए चुने गए। किस्मत चमकी और फिर टीम इंडिया में बुला लिए गए। वह भारत के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक हैं। उन्हें साउथ अफ्रीका दौरे की तीनों फॉर्मेट की टीम में चुना गया है। यह किसी भी खिलाड़ी के लिए बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है। उनका प्लेइंग-11 में भी खेलना लगभग पक्का है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...