4.7 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेलमुंबई इंडियंस फिर जीत के करीब आकर हारी, 10 साल बाद आरसीबी...

मुंबई इंडियंस फिर जीत के करीब आकर हारी, 10 साल बाद आरसीबी को वानखेड़े में मिली जीत

Published on

मुंबई:

आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस को एक बार फिर रोमांचक मुकाबले में हार मिली है। आरसीबी के खिलाफ मुंबई को आखिरी 8 ओवर में 123 रन चाहिए थे। यहां से टीम की हार पक्की दिख रही थी लेकिन फिर हार्दिक पंड्या और तिलक वर्मा ने मैच में रोमांच ला दिया। दोनों के बीच 34 गेंदों पर 89 रनों की साझेदारी हुई। हालांकि चार गेंदों के भीतर दोनों ही आउट हो गए और मुंबई को हार मिली। पहले खेलते हुए आरसीबी ने 221 रन बनाए थे। मुंबई की टीम 9 विकेट पर 209 रन ही बना सकी और 12 रनों से हार गई। 2015 के बाद आरसीबी ने वानखेड़े स्टेडियम पर मुंबई को हराया है।

विराट और पाटीदार का बल्ला बोला
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए विराट कोहली ने 67 जबकि कप्तान रजत पाटीदार ने 64 रनों की तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली। जनवरी के बाद पहली बार जसप्रीत बुमराह कोई प्रोफेशनल मैच खेलने मैदान पर उथरे। कोहली ने 42 गेंदों पर 67 रनों की पारी के साथ इस सत्र का अपना दूसरा अर्धशतक लगाया। पाटीदार की 32 गेंदों में 64 रन (पांच चौके, और चार छक्के) और जितेश शर्मा की 18 गेंदों में 40 रन (दो चौके और चार छक्के) की आक्रामक पारियों ने खराब फॉर्म में चल रही मुंबई इंडियंस को 222 रनों का लक्ष्य मिला।

फिल साल्ट (चार) ने ट्रेंट बोल्ट के खिलाफ पारी की पहली गेंद पर चौका जड़ा लेकिन दूसरी गेंद पर बोल्ड हो गये। इस विकेट का कोहली की पारी पर कोई असर नहीं हुआ। उन्होंने देवदत्त पडिक्कल (22 गेंद में 37 रन) के साथ आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए पावर प्ले में एक विकेट पर 72 रन बना लिये। आरसीबी ने शुरुआती तीन ओवरों में दबदबा बना लिया था जसके बाद चौथे ओवर में मुंबई इंडियंस ने बुमराह को गेंद थमाई और कोहली ने भारतीय टीम के अपने साथी का स्वागत छक्का लगाकर किया।

आरसीबी ने लगभग 10 रन प्रति ओवर के रन रेट से आगे बढ़ते हुए पावरप्ले के आखिरी ओवर में दीपक चाहर के खिलाफ 20 रन बटोरे। इस ओवर में पडिक्कल ने दो छक्के और एक चौका जड़ा। पडिक्कल ने आक्रामक रुख अपनाते हुए तीन छक्के और दो चौके लगाये। वह नौवें ओवर में विग्नेश पुथुर की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में आउट हुए। उन्होंने कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 52 गेंद में 91 रन की साझेदारी की।

विराट कोहली ने 15वें ओवर मे हार्दिक पंड्या की ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को डीप मिडविकेट के क्षेत्र में नमन धीर को कैच थमाया। पाटीदार ने विकेट से सामने आक्रामक शॉट खेलने के साथ विकेट के पीछे भी सहजता से रन बनाये। उन्होंने मात्र 25 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 17वें ओवर में मुंबई के हार्दिक के खिलाफ 23 रन बटोरे।पाटीदार को 19वें ओवर में बोल्ट की गेंद पर विकेट के पीछे रियान रिकेलटन ने शानदार कैच लपककर पवेलियन की राह दिखाई।

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...