मुंबई
रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव की तूफानी फिफ्टी से मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 9 विकेट से हरा दिया। वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में सीएसके की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 176 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में मुंबई की टीम ने सिर्फ 15.4 ओवर में 177 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। मुंबई की टीम की यह इस सीजन में 8 मैचों में चौथी जीत है। वहीं सीएसके को इस सीजन में छठी हार का सामना करना पड़ा है।
सीएसके के खिलाफ इस मुकाबले में रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस की तरफ से इंपैक्ट सब के रूप में मैदान पर उतरे थे। रायन रिकेल्टन के साथ पारी की शुरुआत करते हुए रोहित शर्मा ने पहली गेंद से अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया था। धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा ने सिर्फ 33 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की। रोहित शर्मा की इस सीजन में यह पहली फिफ्टी थी। रोहित मुंबई के लिए 45 गेंद में 76 रन बनाकर नाबाद जिसमें 4 चौके और 6 छक्के शामिल रहा।
सूर्यकुमार यादव का भी दिखा तूफान
मुंबई इंडियंस की तरफ से सिर्फ रोहित शर्मा ही नहीं, सूर्यकुमार यादव का भी वानखेड़े में तूफान देखने को मिला। सूर्यकुमार ने रोहित शर्मा के साथ मिलकर सिर्फ 26 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी तरह। इस तरह सूर्यकुमार यादव मुंबई के लिए अंत बल्लेबाजी करते हुए मैच को फिनिश किया। सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस के लिए 30 गेंद में रन बनाकर 68 नाबाद रहे। सूर्यकुमार ने अपनी इस पारी में 6 चौके और 4 छक्के भी लगाए। सूर्यकुमार यादव के अलावा मुंबई के लिए रायन रिकेल्टन ने 19 गेंद में 24 रनों का योगदान दिया।
सीएसके की गेंदबाजी रही बुरी तरह फ्लॉप
मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की गेंदबाजी बहुत ही साधारण रही। सीएसके की तरफ से रविंद्र जडेजा के अलावा और कोई भी गेंदबाज विकेट लेने में सफल नहीं रहे। इसके अलावा इस मैच में एमएस धोनी की कप्तानी का भी जादू नहीं चला। धोनी ने टीम के अपने सबसे अहम गेंदबाज माथिसा पाथिराना को 14वें ओवर में बॉलिंग के लिए बुलाया। इस कारण भी सीएसके मैच में पिछड़ गई।
