7 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeखेलआ गई नई तारीख, भारत-पाकिस्तान का मैच 15 अक्टूबर नहीं, अब इन...

आ गई नई तारीख, भारत-पाकिस्तान का मैच 15 अक्टूबर नहीं, अब इन दिन खेला जाएगा

Published on

मुंबई

वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान का मैच अब 15 अक्टूबर की जगह एक दिन पहले यानी 14 अक्टूबर को खेला जाएगा। तारीख जरूर बदली है, लेकिन मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही खेला जाएगा। नवरात्रि के मद्देनजर बीसीसीआई ने आईसीसी की सहमति से यह फैसला लिया है। हालांकि अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो टूर्नामेंट के शेड्यूल में कुछ और भी बड़े बदलाव हुए हैं। सारे बदलावों का ऐलान आज ही कुछ देर बाद किया जा सकता है। पुराने शेड्यूल के मुताबिक 14 अक्टूबर को इंग्लैंड vs अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड vs बांग्लादेश के बीच डबल हेडर मुकाबला तय था।

भारत में त्योहारों का सीजन
दरअसल, 15 अक्टूबर से नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। नौ दिन तक चलने वाला यह महापर्व गुजरात में काफी धूमधाम से मनाया जाता है। देश-विदेश से लोग पहुंचते हैं। भारत-पाकिस्तान के मैच में भी कुछ ऐसा ही माहौल रहेगा। ऐसे में एक साथ लाखों लोगों की सुरक्षा को लेकर सिक्योरिटी एजेंसी ने बीसीसीआई को पहले ही चेता दिया था। जिसके बाद से ही भारतीय क्रिकेट बोर्ड नई तारीखों पर सोच-विचार कर रहा था। नवरात्रि के बाद भारत का सबसे बड़ा त्योहार दीपावली आ जाएगा, इसके बाद छठ की बारी आएगी। इस दौरान भी भारतीय टीम अपने मैच खेलेगी।

भारतीय टीम का नया शेड्यूल

तारीख मैच जगह
8 अक्टूबर vs ऑस्ट्रेलिया चेन्नई
11 अक्टूबर vs अफगानिस्तान दिल्ली
14 अक्टूबर vs पाकिस्तान अहमदाबाद
19 अक्टूबर vs बांग्लादेश पुणे
22 अक्टूबर vs इंग्लैंड लखनऊ
2 नवंबर vs नीदरलैंड्स मुंबई
5 नवंबर vs साउथ अफ्रीका कोलकाता
11 नवंबर vs श्रीलंका बेंगलुरु

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...