13 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeखेलवर्ल्ड कप का नया शेड्यूल घोषित, भारत-पाकिस्तान समेत 9 मैचों में बदलाव

वर्ल्ड कप का नया शेड्यूल घोषित, भारत-पाकिस्तान समेत 9 मैचों में बदलाव

Published on

कोलकाता,

भारत की मेजबानी में इसी साल 5 अक्टूबर को वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज होना है. टूर्नामेंट का फाइनल 19 नवंबर को खेला जाएगा. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने इसका नया शेड्यूल जारी कर दिया है. इसके तहत भारत-पाकिस्तान मैच समेत 9 मुकाबलों में बदलाव हुए हैं.भारत और पाकिस्तान का मैच अब 15 की बजाय एक दिन पहले यानी 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही खेला जाएगा. इसके समेत 9 मैचों के शेड्यूल में बदलाव हुए हैं.

पाकिस्तान के 3 मैचों में हुआ बदलाव
आईसीसी ने पाकिस्तान टीम के एक नहीं बल्कि 3 मैचों का शेड्यूल बदला है. पाकिस्तान टीम को भारत के खिलाफ अपना मैच 15 अक्टूबर को अहमदाबाद में खेलना था. मगर खबर आई है कि यह मैच अब एक दिन पहले यानी 14 अक्टूबर को उसी मैदान पर कराया जाएगा.

15 अक्टूबर को नवरात्रि का पहला दिन होगा. इसी कारण यह मैच रिशेड्यूल किया गया है. मगर इसके साथ ही पाकिस्तान टीम का 12 अक्टूबर को होने वाला एक और मैच बदला जाएगा. यह मैच श्रीलंका के खिलाफ होना है, जो अब 12 की बजाए 10 अक्टूबर को हैदराबाद में खेला जाएगा.इसके अलावा पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच 12 नवंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होने वाले मैच को एक दिन पहले यानी 11 नवंबर को उसी मैदान पर कराया जाएगा. यह मैच काली पूजा के कारण बदला गया है.

इन 9 मैचों के शेड्यूल में हुए बदलाव
इंग्लैंड Vs बांग्लादेश – 10 अक्टूबर – सुबह 10.30 बजे
पाकिस्तान Vs श्रीलंका – 10 अक्टूबर – दोपहर 2.00 बजे
ऑस्ट्रेलिया Vs साउथ अफ्रीका – 12 अक्टूबर – दोपहर 2.00 बजे
न्यूजीलैंड Vs बांग्लादेश – 13 अक्टूबर – दोपहर 2.00 बजे
भारत Vs पाकिस्तान – 14 अक्टूबर – दोपहर 2.00 बजे
इंग्लैंड Vs अफगानिस्तान – 15 अक्टूबर – दोपहर 2.00 बजे
ऑस्ट्रेलिया Vs बांग्लादेश – 11 नवंबर – सुबह 10.30 बजे
इंग्लैंड Vs पाकिस्तान – 11 नवंबर – दोपहर 2.00 बजे
भारत Vs नीदरलैंड्स – 12 नवंबर – दोपहर 2.00 बजे

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...