6.9 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeखेल'अगली बार बांग्लादेश आएंगे तो...', भारतीय कप्तान ने अंपायरिंग पर उठाए सवाल

‘अगली बार बांग्लादेश आएंगे तो…’, भारतीय कप्तान ने अंपायरिंग पर उठाए सवाल

Published on

मीरपुर,

भारत और बांग्लादेश की महिला टीमों की बीच खेला गया वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला टाई रहा. शुक्रवार (22 जुलाई) को मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले बांग्लादेश ने 225 रनों का स्कोर खड़ा किया था, जवाब में भारतीय टीम 49.3 ओवरों में 225 रनों पर ही पैक हो गई. मुकाबला टाई रहने के चलते दोनों देशों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 1-1 से बराबरी पर छूट गया.

खराब अंपायरिंग ने भारत की लुटिया डुबोई!
भारतीय महिला टीम एक समय मुकाबले में जीत की ओर बढ़ रही थी. आखिरी नौ ओवरों में भारत को जीत के लिए 36 रन बनाने थे और उसके छह विकेट हाथ में थे. लेकिन लगातार विकेट गिरने के चलते भारतीय टीम जीत से महरूम रह गई. आखिरी ओवर में पहली दो गेंदों पर एक-एक रन बना, वहीं तीसरी गेंद पर मेघना सिंह को विवादास्पद तरीके से कैच आउट दे दिया. जेमिमा रोड्रिग्स और मेघना दोनों इस कैच के फैसले से नाखुश दिखीं.

मुकाबले में अंपायरों के फैसले से भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर खफा दिखीं. मुकाबले की समाप्ति के बाद भारत के कप्तान ने मैदानी अंपायरों मुहम्मद कमरुज्जमां और तनवीर अहमद की आलोचना की. आपको बता दें कि यह दोनों अंपायर बांग्लादेश के ही हैं. मैच में भारतीय कप्तान को भी नाहिदा अख्तर की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट दे दिया गया था, जिसके बाद उन्होंने हताशा में स्टम्प पर बल्ले को दे मारा था.

हरमनप्रीत ने कहा, ‘उन्होंने (बांग्लादेश) वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी की, स्थिति के अनुसार बल्लेबाजी की. वे दौड़कर रन चुरा रहे थे. जब हम बल्लेबाजी कर रहे थे तो हमने खेल को बहुत अच्छी तरह से नियंत्रित किया, लेकिन जैसा कि मैंने पहले उल्लेख किया बेहद खराब अंपायरिंग से मैच का रुख बदल गया. हम अंपायरों द्वारा दिए गए कुछ फैसलों से वास्तव में निराश हैं.’

हरमन कहती हैं, ‘मुझे लगता है कि इस खेल से हमें बहुत कुछ सीखने को मिला. जैसी अंपायरिंग हुई उससे हम बहुत हैरान थे. अगली बार बांग्लादेश आएंगे तो यह सुनिश्चित करेंगे कि हमें इस प्रकार की अंपायरिंग से किस तरीके से निपटना है और उसके अनुसार खुद को तैयार करना होगा.’

भारतीय महिला टीम का बिजी है शेड्यूल
बांग्लादेश के खिलाफ भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में भी हिस्सा लिया था, जहां उसे 2-1 से जीत मिली थी. बांग्लादेश दौरे के साथ ही भारतीय महिला टीम का बिजी शेड्यूल शुरू हो चुका है. अगले छह महीनों में टीम इंडिया न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया का भी दौरा करेगी. वहीं इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के ख‍िलाफ टीम इंडिया मल्टी फॉर्मेट में टेस्ट खेलेगी. इसके साथ ही एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट टीम को भाग लेना है.Live TV

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...