19.5 C
London
Saturday, June 13, 2026
Homeखेलबोल्ड होने के बाद नितीश रेड्डी ने खोया आपा, हेलमेट को पटक...

बोल्ड होने के बाद नितीश रेड्डी ने खोया आपा, हेलमेट को पटक कर निकाला अपना गुस्सा

Published on

हैदराबाद:

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 7वें मैच में लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। लखनऊ के गेंदबाजों ने अपनी कसी हुई बॉलिंग से सनराइजर्स को एक-एक रन के लिए तरसाया। इस दौरान मिडिल ऑर्डर में नितीश कुमार रेड्डी ने कुछ देर के लिए सनराइजर्स की पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन रवि बिश्नोई की फिरकी पर नितीश चकमा खा गए।

नितीश ने सनराइजर्स के लिए 28 गेंद में 32 रन बाए। अपनी इस पारी में नितीश ने सिर्फ 2 चौके लगाए। नितीश अपनी विस्फोटक अंदाज में बैटिंग के लिए जाने जाते हैं, लेकिन लखनऊ के खिलाफ वह बिल्कुल भी अपनी लय में नहीं दिखे। यही कारण है कि आउट होने के बाद उनके चेहरे पर झल्लाहट साफ झलक रही थी।

गुस्से में नितीश ने फेंका हेलमेट
पहले स्लो पारी और फिर रवि बिश्नोई की गेंद पर बोल्ड होने के बाद नितीश ने अपना आपा खो दिया। ऐसे में जब नितीश ड्रेसिंग रूम की तरफ जा रहे थे तो सीढियों पर चढ़ते हुए उन्होंने अपने हेलमेट को जोर से पटक दिया। नितीश का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

सनराइजर्स ने 20 ओवर में बनाए 190 रन
लखनऊ के खिलाफ इस मुकाबले में सनराइजर्स की टीम को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला था। सनराइजर्स ने बैटिंग में तेज तर्रार शुरुआत की थी, लेकिन तीसरे ही ओवर में सनराइजर्स की टीम ने लगातार 2 विकेट गंवा दिए। हालांकि, एक छोर से ट्रेविस ने अपनी तूफानी बैटिंग को जारी रखा था। इसके अलावा मिडिल ऑर्डर में छोटी-छोटी साझेदारी से सनराइजर्स की टीम ने जैसे-तैसे निर्धारित 20 ओवर के खेल में 190 रन बनाने में सफल रही। वहीं गेंदबाजी में लखनऊ के लिए सबसे ज्यादा शार्दुल ठाकुर ने 4 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा आवेश खान, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई ने भी 1-1 विकेट हासिल किए।

Latest articles

मध्यप्रदेश में पटवारियों के ऑनलाइन होंगे आवेदन, अंतर-जिला स्थानांतरण की नई नीति जारी

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के राजस्व विभाग ने पटवारियों के अंतर्जिला संविलियन (जिला परिवर्तन) के...

असम में एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत, लैंडिंग के दौरान आग लगी

जोरहाट। असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग...

वक्फ बोर्ड भारत छोड़ो’ अभियान के तहत राजधानी में रैली, पुतला दहन

भोपाल। राजधानी के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर शुक्रवार को भारतीय गण वार्ता पार्टी (भगवा...

आंधी-बारिश का कहर: दीवार गिरने से तीन की मौत, ऑटो पलटने से महिला ने गंवाई जान

भोपाल। मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियों के बीच शुक्रवार को तेज आंधी और बारिश...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...